मौसमक्रिकेटईरान इस्राइल युद्धमेले और त्यौहारस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेश-विदेशराशिफलआध्यात्मिक

झरौणु में श्रीमद्भागवत कथा में बह रही ज्ञान गंगा, माता अनसूया की कथा से भाव-विभोर हुए श्रद्धालु।

फ्रंट पेज न्यूज़ (राज शर्मा)आनी।


आनी क्षेत्र की ग्राम पंचायत खनाग के झरौणु स्थित देवता व्यास ऋषि मंदिर प्रांगण में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत महापुराण कथा के पांचवें दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कथा व्यास एवं प्रसिद्ध कथावाचक आचार्य जितेंद्र शर्मा ने अपने प्रवचनों के माध्यम से श्रद्धालुओं को धर्म, संस्कार और जीवन मूल्यों का संदेश दिया।


आचार्य जितेंद्र शर्मा ने कहा कि जो व्यक्ति विनम्रता, सदाचार और संस्कारों के साथ जीवन व्यतीत करता है तथा अहंकार से दूर रहता है, उस पर प्रभु की विशेष कृपा बनी रहती है।

उन्होंने कहा कि झुकने से व्यक्ति का सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ती है, जबकि अहंकार पतन का कारण बनता है।


कथा के दौरान आचार्य शर्मा ने माता अनसूया की प्रेरणादायक कथा का विस्तार से वर्णन करते हुए नारी शक्ति एवं पतिव्रता धर्म के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि जिस परिवार में नारी का सम्मान होता है, वहां सुख, समृद्धि और माता लक्ष्मी का वास होता है।

वहीं, नारी का अपमान करने वाला व्यक्ति अथवा परिवार कभी उन्नति नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति में नारी को शक्ति स्वरूप माना गया है और उसका सम्मान समाज की आधारशिला है।


अपने प्रवचनों में आचार्य शर्मा ने कहा कि वर्तमान समय में सनातन संस्कृति को कमजोर करने के प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन इसकी जड़ें इतनी मजबूत हैं कि इसे समाप्त नहीं किया जा सकता। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपनी संस्कृति, परंपराओं और धार्मिक मूल्यों के संरक्षण का आह्वान किया।
कथा के दौरान समुद्र मंथन प्रसंग तथा भगवान श्रीराम द्वारा रामेश्वर ज्योतिर्लिंग की स्थापना का प्रसंग भी सुनाया गया, जिसे श्रद्धालुओं ने श्रद्धा और भक्ति भाव से सुना।

                 विज्ञापन
इस अवसर पर मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त स्वास्थ्य शिक्षक मोहर सिंह ठाकुर ने आयोजन के लिए 1 लाख 3 हजार रुपये की सहयोग राशि भेंट की। समाजसेवी पिंकू ठाकुर ने 1 लाख 5 हजार रुपये, राजकुमार ने 51 हजार रुपये, रफ्तार सिंह ठाकुर, पूर्व प्रधान भीम सैन एवं खेम चंद ने संयुक्त रूप से 71 हजार रुपये तथा ध्यान सिंह ठाकुर ने 21 हजार रुपये की सहयोग राशि प्रदान कर आयोजन को सफल बनाने में योगदान दिया।

विज्ञापन


कार्यक्रम में कराड़ एवं बिश्लाधार पंचायतों के नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों सहित विभिन्न पंचायतों के जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। मंदिर कमेटी अध्यक्ष खेम चंद ठाकुर, कारदार इंद्र सिंह ठाकुर, नरोत्तम ब्रामटा, योगेश वर्मा, संदीप चौहान, तारा चंद ठाकुर, मुकेश, रोशन लाल, रामलाल, अमरीश, सुभाष ठाकुर, भूपेंद्र शर्मा तथा मीडिया प्रभारी ठाकुर दास वर्मा सहित क्षेत्र के अनेक लोगों ने आयोजन में सक्रिय सहभागिता निभाई।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

You cannot copy content of this page