फ्रंट पेज न्यूज़,बंजार।
पंचायती राज आम चुनाव-2026 के तीसरे चरण के तहत विकास खंड बंजार में शनिवार को मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से शुरू हुई। सुबह 7 बजे निर्धारित समय पर सभी 64 मतदान केंद्रों पर मतदान आरंभ हो गया और शुरुआती दो घंटों में मतदाताओं ने उत्साहपूर्वक अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

87 Years old voter of GP Kalwari Ward No. 5-Dehuri Party No. 39
रिटर्निंगअधिकारी(पंचायत)-सह-उपमंडलाधिकारी (नागरिक) बंजार द्वारा जारी मतदान प्रारंभ प्रमाण-पत्र के अनुसार तीसरे चरण के लिए स्थापित सभी मतदान केंद्रों पर चुनाव प्रक्रिया समय पर शुरू हुई। किसी भी मतदान केंद्र से मतदान आरंभ होने में विलंब अथवा किसी प्रकार की बाधा की सूचना प्राप्त नहीं हुई।

First time voter at Polling Station 5-GSSS Kalwari Party No. 39
सुबह 9 बजे तक प्राप्त मतदान आंकड़ों के अनुसार विकास खंड बंजार में कुल 2,791 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इनमें 1,529 पुरुष तथा 1,262 महिला मतदाता शामिल हैं। इस प्रकार शुरुआती दो घंटों में कुल 19.10 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
सुबह 9 बजे तक प्राप्त मतदान आंकड़ों के अनुसार विकास खंड बंजार में कुल 2,791 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इनमें 1,529 पुरुष तथा 1,262 महिला मतदाता शामिल हैं। इस प्रकार शुरुआती दो घंटों में कुल 19.10 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं। युवा, महिलाएं तथा बुजुर्ग मतदाता लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर भाग लेते नजर आए। कई मतदान केंद्रों पर मतदान शुरू होने से पहले ही मतदाता पहुंच गए थे, जिससे मतदान को लेकर लोगों के उत्साह का अंदाजा लगाया जा सकता है।

निर्वाचन प्रशासन ने सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा, पेयजल, बैठने की व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाई हैं। मतदान दलों और सुरक्षा कर्मियों की तैनाती के बीच मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संचालित की जा रही है।

निर्वाचन अधिकारियों ने बताया कि मतदान निर्धारित समय तक जारी रहेगा तथा दिन बढ़ने के साथ मतदान प्रतिशत में और वृद्धि होने की संभावना है। प्रशासन ने सभी पात्र मतदाताओं से अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत बनाने की अपील की है।












