मौसमक्रिकेटईरान इस्राइल युद्धमेले और त्यौहारस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेश-विदेशराशिफलआध्यात्मिक

आनी में पहले चरण में 81.9 प्रतिशत मतदान.मतदाताओं ने दिखाया भारी उत्साह

मतदाताओं में दिखा भारी उत्साह, 100 वर्षीय मंगल चंद ने भी डाला वोट।

फ्रंट पेज न्यूज़ (छविंदर शर्मा )आनी।

विकास खण्ड आनी में 26 मई को प्रथम चरण में आनी खंड की 13 पंचायतों 

आनी- विकास खण्ड आनी में 26 मई को प्रथम चरण में आनी विकास खंड की 13 पंचायतों करशईगाड़.टकरासी . मुहान.कराड . मुंडदल. कराना.खनाग .कोहिला . लफ़ाली.दलाश .चवाई .कुठेड तथा तांदी के सभी 71 वार्डों में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव संपन्न हुआ

प्रथम चरण में मतदाताओं में भारी उत्साह देखा गया । कुल 15939 मतदाताओं में से 81.9 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया । सर्वाधिक मतदान 87.65 प्रतिशत ग्राम पंचायत लफ़ाली में दर्ज किया गया जबकि ग्राम पंचायत खनाग में 74.36 प्रतिशत सबसे कम रहा । करशईगाड़ के कोट गांव के 100 वर्षीय मंगल चंद ने भी स्वयं अपना वोट मतदान केंद्र में आकर डाला ।


मतदान के दौरान निर्वाचन अधिकारी पंचायत ( चुनाव) एव्ं एसडीएम आनी लक्ष्मण कनेट ने सुचारू एवं निष्पक्ष निर्वाचन हेतु ग्राम पंचायत खनाग . कोहिला .लफ़ाली तथा चवाई में मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया ।

विज्ञापन

सहायक निर्वाचन अधिकारी तहसीलदार आनी रत्नेश्वर शर्मा तथा बीडीओ आनी विवेक टेसू ने भी विभिन्न मतदान केंद्रों पर व्यक्तिगत रूप से निर्वाचन प्रक्रिया का अवलोकन किया ।
मतदान के पश्चात ग्राम पंचायत के प्रधान .उपप्रधान तथा वार्ड सदस्य की मतगणना ग्राम पंचायत के निर्धारित स्थल पर की जाएगी जिसका परिणाम देर शाम तक घोषित किया जायेगा जबकि पंचायत समिति तथा जिला परिषद सदस्य की मतगणना 31 मई को राजकीय महाविद्यालय आनी (हरिपुर ) में होगी । पंचायत समिति तथा जिला परिषद सदस्य के बैलट बॉक्स को मतदान के तुरंत बाद समुचित सुरक्षा के साथ सेक्टर अधिकारियों द्वारा मतदान केंद्रों से राजकीय महाविद्यालय आनी (हरिपुर) लाया जा रहा है जहां इनके रख रखाव के लिए चुनाव आयोग के दिशा निर्देशों के अनुसार स्ट्रांग रूम स्थापित किया गया है।

विज्ञापन


प्रथम चरण का चुनाव संपन्न करने के पश्चात पोलिंग पार्टियां अगले दो चरणों 28 मई तथा 30 मई को क्रमशः 13 और 12 पंचायतों का चुनाव संपन्न करेंगी । निर्वाचन अधिकारी पंचायत ने सभी मतदाताओं से अधिकाधिक संख्या में अपनी मतदाता सहभागिता प्रदर्शित करते हुए सहयोग की अपील की है ।
किसी सूचना एवं शिकायत के लिए नियंत्रण कक्ष के दूरभाष न० 01904-299014 पर संपर्क कर सकते हैं l

Leave a Reply

You cannot copy content of this page