मौसमक्रिकेटईरान इस्राइल युद्धमेले और त्यौहारस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेश-विदेशराशिफलआध्यात्मिक

राणाबाग–बालू-बलेहड़ सड़क टारिंग पर उठे सवाल।

विभाग ने मौके पर उखाड़कर की जांच


फ्रंट पेज न्यूज़ (छविंदर शर्मा)आनी।

नाबार्ड योजना के तहत बन रही राणाबाग–बालू-बलेहड़ सड़क की टारिंग गुणवत्ता को लेकर क्षेत्र में विवाद खड़ा हो गया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सड़क के करीब 50 मीटर हिस्से में बिना मिट्टी पूरी तरह साफ किए ही तारकोल बिछा दिया गया, जिससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे। लोगों ने मौके पर विरोध जताते हुए लोक निर्माण विभाग से कार्य रुकवाने की मांग की।


ग्रामीणों के अनुसार ठेकेदार ने सड़क के बीच हिस्से में गटका पर जमी मिट्टी हटाए बिना ही टारिंग शुरू कर दी थी। लोगों का कहना है कि इससे सड़क की मजबूती प्रभावित हो सकती है। मामले की सूचना मिलते ही लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता मनीष कुमार और जेई सुरजीत बुशहरी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मौजूदगी में निर्माण कार्य की जांच की।


जांच के दौरान विभागीय अधिकारियों ने मशीन लगाकर संबंधित हिस्से को उखाड़कर गुणवत्ता की पड़ताल की। अधिकारियों ने बताया कि टारिंग में उपयोग किया गया मैटेरियल निर्धारित मानकों के अनुरूप पाया गया, लेकिन सड़क के बीच हिस्से में मिट्टी पूरी तरह साफ न करना ठेकेदार की लापरवाही थी।

                विज्ञापन
विभाग के अनुसार सड़क के किनारों पर की गई टारिंग सही पाई गई और वहां से तारकोल नहीं उखड़ा। अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया पर सड़क की टारिंग अपने आप उखड़ने की जो बातें फैलाई जा रही हैं, वे भ्रामक हैं। उन्होंने कहा कि गुणवत्ता जांच के लिए ही ग्रामीणों की मौजूदगी में सड़क को मशीन से उखाड़ा गया था।


लोक निर्माण विभाग ने ठेकेदार को फटकार लगाते हुए संबंधित हिस्से की दोबारा टारिंग करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही चेतावनी दी गई है कि भविष्य में ऐसी शिकायत मिलने पर ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट भी किया जा सकता है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि नाबार्ड के तहत करीब 11 करोड़ रुपये की लागत से 11 किलोमीटर लंबी राणाबाग–बालू-बलेहड़ सड़क का निर्माण कार्य किया जा रहा है। विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि निर्माण कार्य के दौरान सतर्क रहें और किसी भी गड़बड़ी की जानकारी तुरंत विभाग को दें।

Leave a Reply

You cannot copy content of this page