मौसमक्रिकेटईरान इस्राइल युद्धमेले और त्यौहारस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेश-विदेशराशिफलआध्यात्मिक

शाक्टी गांव में आग लगने से मकान को नुकसान, राहत दल मौके के लिए रवाना।


फ्रंट पेज न्यूज़, बंजार।


उप मंडल बंजार की ग्राम पंचायत गाड़ा पारली के दुर्गम गांव शाक्टी में आज सुबह  एक मकान में आग लगने की घटना सामने आई। प्राप्त जानकारी के अनुसार तीर्थ राम के मकान में अचानक आग भड़क उठी, जिससे घर के भीतर रखा घरेलू सामान और अन्य जरूरी वस्तुएं जलकर नष्ट हो गईं। ग्रामीणों की तत्परता और सामूहिक प्रयासों से आग पर समय रहते काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही गांव के लोग मौके पर पहुंचे और स्थानीय स्तर पर आग बुझाने के प्रयास शुरू किए। आग लगने से किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है, हालांकि प्रभावित परिवार को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है।

विज्ञापन


उप मंडल अधिकारी बंजार पंकज शर्मा ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही  राहत सामग्री और आवश्यक सहायता के साथ प्रशासनिक टीम मौके के लिए रवाना हो चुकी है तथा प्रभावित परिवार को शासन की ओर से हरसंभव सहायता प्रदान की जाएगी।

विज्ञापन


शाक्टी गांव जैसे दुर्गम क्षेत्रों में सड़क सुविधा का अभाव होने के कारण अग्निशमन वाहनों और राहत दलों का तुरंत पहुंचना बेहद कठिन हो जाता है। ऐसे क्षेत्रों में किसी भी आपदा की स्थिति में राहत एवं बचाव कार्य चुनौतीपूर्ण बन जाते हैं।

ग्रामीणों ने भी क्षेत्र में सड़क सुविधा के अभाव को चिंता का विषय बताते हुए सरकार से इस दिशा में ठोस कदम उठाने की मांग की है।
आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। प्रशासन द्वारा नुकसान का आकलन करने के साथ-साथ प्रभावित परिवार को राहत प्रदान करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

You cannot copy content of this page