मौसमक्रिकेटईरान इस्राइल युद्धमेले और त्यौहारस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेश-विदेशराशिफलआध्यात्मिक

बंजार विकासखंड में दोपहर 1 बजे तक 62.53 प्रतिशत मतदान।


पंचायती राज आम चुनाव-2026 के तहत विकासखंड बंजार में मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से जारी रही। दोपहर 1 बजे तक कुल 9,137 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जो कुल मतदान का 62.53 प्रतिशत है।

ग्राम पंचायत मंगलौर मतदान केंद्र मंगलौर में 2:39

मतदान आंकड़ों के अनुसार:
कुल मतदान: 9,137
पुरुष मतदाता: 4,066
महिला मतदाता: 5,071
कुल मतदान प्रतिशत: 62.53%



इससे पहले सुबह 11 बजे तक 5,812 मतदाताओं ने मतदान किया था, जो 39.77 प्रतिशत था। दोपहर 1 बजे तक मतदान में उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई। मंगलौर मतदान केंद्र पर 2:30 बजे तक लंबी लाइन देखने को मिली है।

निर्वाचन अधिकारियों के अनुसार सभी मतदान केंद्रों पर मतदान प्रक्रिया सुचारू रूप से संचालित हो रही है तथा कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

You cannot copy content of this page