मौसमक्रिकेटईरान इस्राइल युद्धमेले और त्यौहारस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेश-विदेशराशिफलआध्यात्मिक

हिमाचल बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 की टॉप-10 मेरिट सूची जारी, कांगड़ा की अनमोल ने किया प्रदेश टॉप।


 


फ्रंट पेज न्यूज़धर्मशाला।

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला ने मार्च-2026 मैट्रिक मुख्य परीक्षा की प्रोविजनल टॉप-10 मेरिट सूची जारी कर दी है। जारी सूची में प्रदेशभर के होनहार विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। इस वर्ष कांगड़ा जिले की छात्रा अनमोल ने 699 अंक (99.86 प्रतिशत) प्राप्त कर प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है।

विज्ञापन


मेरिट सूची के अनुसार दूसरा स्थान तीन विद्यार्थियों ने संयुक्त रूप से प्राप्त किया। इनमें ऊना जिले के अभिनव मेहता, बिलासपुर की पूर्णिमा शर्मा तथा ऊना की ही रूहानी धीमान शामिल हैं। तीनों विद्यार्थियों ने 698 अंक (99.71 प्रतिशत) हासिल किए हैं।

तीसरे स्थान पर हमीरपुर की आश्विका शर्मा तथा मंडी की अलीशा ठाकुर रहीं, जिन्होंने 697 अंक (99.57 प्रतिशत) प्राप्त किए। वहीं चौथे स्थान पर कई विद्यार्थियों ने 696 अंक (99.43 प्रतिशत) हासिल कर जगह बनाई। इनमें कांगड़ा के क्निश, इशिता वालिया, हमीरपुर की अस्मिता शर्मा तथा सोलन की श्रुति शामिल हैं।



पांचवें स्थान पर 695 अंक (99.29 प्रतिशत) प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में मंडी की दीक्षा, दीपिका, बिलासपुर की हर्षिता, अभिमन्यु पाट्याल सहित कई नाम शामिल रहे। वहीं छठे और सातवें स्थान पर भी विद्यार्थियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 694 और 693 अंक प्राप्त किए।

कुल्लू जिला भी मेरिट सूची में पीछे नहीं रहा। कुल्लू जिले के बजौरा स्थित स्नोवर वैली पब्लिक स्कूल के छात्र काव्यांश ने 692 अंक (98.86 प्रतिशत) लेकर टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान बनाया। इसके अलावा सरस्वती विद्या मंदिर आनी की छात्रा निधि ठाकुर ने 691 अंक (98.71 प्रतिशत) प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया।



इस बार की मेरिट सूची में छात्राओं का दबदबा देखने को मिला। अधिकांश स्थानों पर छात्राओं ने बेहतरीन प्रदर्शन कर प्रदेश में अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। शिक्षा बोर्ड द्वारा जारी मेरिट सूची के बाद विद्यार्थियों और अभिभावकों में खुशी का माहौल है। विद्यालयों में भी सफल विद्यार्थियों को बधाइयाँ देने का सिलसिला जारी है।

Leave a Reply

You cannot copy content of this page