मौसमक्रिकेटईरान इस्राइल युद्धमेले और त्यौहारस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेश-विदेशराशिफलआध्यात्मिक

बंजार में पंचायत चुनाव नामांकन प्रक्रिया तेज, विभिन्न पदों के लिए अब तक 540 नामांकन दाखिल।


फ्रंट पेज न्यूज़,बंजार।

हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनावों को लेकर नामांकन प्रक्रिया लगातार गति पकड़ती जा रही है। उपमंडल बंजार में शुक्रवार को भी विभिन्न पंचायत प्रतिनिधि पदों के लिए बड़ी संख्या में उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।

विज्ञापन विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जिला परिषद सदस्य पद के लिए आज 3 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया। इससे पहले पहले दिन 7 नामांकन पत्र दाखिल हुए थे। इस प्रकार अब तक कुल 10 उम्मीदवार जिला परिषद चुनाव मैदान में उतर चुके हैं।
वहीं पंचायत समिति सदस्य पद के लिए आज 18 प्रत्याशियों ने नामांकन भरा, जबकि पहले दिन 15 उम्मीदवारों ने नामांकन किया था। अब तक पंचायत समिति सदस्य पद के लिए कुल 33 नामांकन पत्र जमा हो चुके हैं।


ग्राम पंचायत प्रधान पद के लिए दूसरे दिन 60 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया। पहले दिन 57 उम्मीदवार मैदान में उतरे थे। इस तरह प्रधान पद के लिए कुल नामांकन संख्या बढ़कर 117 पहुंच गई है।
उपप्रधान पद के लिए आज 49 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए, जबकि पहले दिन 58 नामांकन हुए थे। अब तक कुल 107 प्रत्याशी उपप्रधान पद के लिए चुनावी मैदान में हैं।


इसके अलावा वार्ड पंच पद के लिए दूसरे दिन 123 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया। पहले दिन 150 नामांकन हुए थे। इस प्रकार वार्ड पंच पद के लिए अब तक कुल 273 नामांकन पत्र जमा हो चुके हैं।
नामांकन प्रक्रिया के दौरान विभिन्न पंचायतों से पहुंचे प्रत्याशियों एवं उनके समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला। प्रशासन द्वारा सुरक्षा एवं व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए थे ताकि प्रक्रिया सुचारु रूप से संपन्न हो सके।
उपमंडल बंजार में पंचायत चुनावों को लेकर अब चुनावी माहौल पूरी तरह गर्मा गया है और आगामी दिनों में प्रचार अभियान और तेज होने की संभावना जताई जा रही है।

Leave a Reply

You cannot copy content of this page