मौसमक्रिकेटईरान इस्राइल युद्धमेले और त्यौहारस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेश-विदेशराशिफलआध्यात्मिक

खाड़ागाड पंचायत सर्वसम्मति की ओर अग्रसर, सुल्हानु वार्ड से ओमप्रकाश निर्विरोध वार्ड पंच चुने गए।


फ्रंट पेज न्यूज़,बंजार (कुल्लू)।


उपमंडल बंजार की खाड़ागाड पंचायत में निर्विरोध चुनावों की परंपरा लगातार मजबूत होती दिखाई दे रही है। पंचायत के वार्ड नंबर-1 सुल्हानु से श्री ओमप्रकाश को निर्विरोध वार्ड पंच चुना गया है। उनके निर्विरोध चयन से क्षेत्र में खुशी और सौहार्द का माहौल बना हुआ है।
स्थानीय ग्रामीणों ने आपसी सहमति, भाईचारे और समझदारी का परिचय देते हुए ओमप्रकाश को वार्ड का प्रतिनिधित्व सौंपा। ग्रामीणों का मानना है कि पंचायत स्तर पर बिना किसी विवाद और प्रतिस्पर्धा के प्रतिनिधियों का चयन सामाजिक समरसता और विकास की भावना को और मजबूत करता है।


ग्रामीणों ने उम्मीद जताई है कि नव-निर्वाचित वार्ड पंच ओमप्रकाश वार्ड की मूलभूत समस्याओं, विकास कार्यों तथा जनहित से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देते हुए ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ अपनी भूमिका निभाएंगे।
विशेष बात यह है कि पांच वार्डों वाली खाड़ागाढ़ पंचायत में अब तक तीन वार्डों में निर्विरोध चयन हो चुका है। ऐसे में अब घयागी और सरठी वार्ड पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं। यदि इन दोनों वार्डों में भी सर्वसम्मति बनती है, तो यह पंचायत पूरी तरह निर्विरोध और सर्वसम्मति आधारित पंचायत बनने की दिशा में एक बड़ी मिसाल साबित हो सकती है।


ग्रामीणों और स्थानीय बुद्धिजीवियों का कहना है कि यदि यही माहौल आगे भी बना रहता है तो प्रधान और उपप्रधान पदों पर भी सर्वसम्मति बनने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए खाड़ागाढ़ पंचायत पूरी तरह सर्वसम्मति की ओर अग्रसर दिखाई दे रही है, जो क्षेत्र में भाईचारे, सामाजिक एकता और सामूहिक निर्णय की मजबूत भावना को दर्शाता है।

Leave a Reply

You cannot copy content of this page