मौसमक्रिकेटईरान इस्राइल युद्धमेले और त्यौहारस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेश-विदेशराशिफलआध्यात्मिक

घयागी-बंजार सड़क पर एज टू एज टायरिंग कार्य शुरू, लोगों में जगी नई उम्मीद।


फ्रंट पेज न्यूज़,बंजार।


राष्ट्रीय राजमार्ग-305 (NH-305) पर लंबे समय से बदहाल पड़ी सड़क की स्थिति अब सुधरने की ओर बढ़ती दिखाई दे रही है। घयागी से बंजार तक सड़क मार्ग पर एज टू एज टायरिंग (Edge to Edge Tarring) कार्य तेजी से प्रगति पर है। पिछले कई वर्षों से उबड़-खाबड़ और जर्जर हालत झेल रही इस सड़क पर अब निर्माण कार्य शुरू होने से क्षेत्र के लोगों में नई उम्मीद और उत्साह का माहौल है।

विज्ञापन


स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे अंतराल के बाद इस महत्वपूर्ण सड़क मार्ग को नया जीवन मिलने जा रहा है। क्षेत्रवासियों को उम्मीद है कि सड़क के नए स्वरूप में तैयार होने के बाद यात्रा अधिक सुरक्षित, सुविधाजनक और सुखद होगी तथा पुराने खराब अनुभव अब बीते समय की बात बन जाएंगे।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार औट से घयागी तक सड़क निर्माण एवं मरम्मत का कार्य अलग-अलग दो ठेकेदारों द्वारा किया जा रहा है। बंजार से लारजी तक लगभग 20 किलोमीटर क्षेत्र में पैचवर्क का कार्य आरंभ हो चुका है, जबकि बंजार से घयागी तक लगभग 10 किलोमीटर सड़क पर एज टू एज टायरिंग की प्रक्रिया जारी है।

विज्ञापन


इस कार्य की विभागीय अधिकारियों के साथ प्रशासनिक स्तर पर भी लगातार निगरानी की जा रही है। उपमंडल प्रशासन की ओर से एसडीएम बंजार स्वयं कार्य की मॉनिटरिंग कर रहे हैं ताकि निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुसार पूरा हो सके।
प्रशासन द्वारा लोगों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक एडवाइजरी भी जारी की गई है। आम जनता से अपील की गई है कि वे यातायात और निर्माण कार्य से संबंधित दिशा-निर्देशों का पालन करें, जिससे सड़क निर्माण कार्य सुचारू एवं सुरक्षित ढंग से पूरा किया जा सके।

विज्ञापन


दूसरी ओर स्थानीय लोगों की यह भी अपेक्षा है कि सड़क निर्माण में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए ताकि भविष्य में सड़क दोबारा खराब स्थिति में न पहुंचे। लोगों का मानना है कि यदि कार्य मजबूती और गुणवत्ता के साथ पूरा हुआ तो यह मार्ग क्षेत्र के लिए बड़ी राहत साबित होगा और वर्षों से चली आ रही परेशानी समाप्त हो सकेगी।

अचिंत्य कैंपिंग जिभी (विज्ञापन)

इस सड़क का एक दुखद पहलू यह भी है कि बंजार बाजा़र में जो पेबर विछे हैं व्यवहारिक नहीं दिख रहे क्योंकि धूल ही धूल उड़ती है पूरे बाजार का वातावरण धुल भरे और प्रदूषण से परेशानी आम जनता और दुकानदार सहित  सभी भुक्त रहे हैं। नालियां भरी पड़ी रहती है और सड़क का  पानी  अमूमन सड़कों पर बहता रहता है। बाजार में कुछ स्पीड ब्रेकर्स की भी आवश्यकता है।


क्षेत्रवासियों को अब उम्मीद है कि जल्द ही एनएच-305 का यह हिस्सा नए रूप में तैयार होकर आम जनता को समर्पित होगा, जिससे यात्रियों को एक आरामदायक और सुखद यात्रा का अनुभव मिल सकेगा तथा पुराने जख्मों पर मरहम लग सकेगा।

Leave a Reply

You cannot copy content of this page