मौसमक्रिकेटईरान इस्राइल युद्धमेले और त्यौहारस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेश-विदेशराशिफलआध्यात्मिक

आनी में पंचायत चुनाव 2026: निर्वाचन अधिकारियों व कर्मियों के लिए प्रथम पूर्वाभ्यास आयोजित।


फ्रंट पेज न्यूज़ (छविंदर शर्मा) आनी (कुल्लू)।

पंचायती राज आम चुनाव 2026 की तैयारियों के तहत विकास खंड आनी में मंगलवार को मेला मैदान में निर्वाचन अधिकारियों एवं चुनाव कर्मियों के लिए प्रथम चरण का पूर्वाभ्यास आयोजित किया गया। इस पूर्वाभ्यास में चुनाव प्रक्रिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से प्रशिक्षण दिया गया, ताकि आगामी चुनाव स्वतंत्र, निष्पक्ष और सुचारू रूप से संपन्न कराए जा सकें।

विज्ञापन


कार्यक्रम की शुरुआत दो मई को तेज हवा के कारण चलती गाड़ी पर पेड़ गिरने से चार शिक्षिकाओं की हुई दुखद मृत्यु पर दो मिनट का मौन रखकर की गई। इसके बाद निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम आनी लक्ष्मण कनेट ने उपस्थित सभी चुनाव कर्मियों को संबोधित करते हुए आदर्श आचार संहिता के कड़ाई से पालन के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कर्मियों से सेवा नियमों के तहत अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करने और मतदान सामग्री के साथ निर्धारित समय व रूट के अनुसार ही रवाना होने की अपील की।

विज्ञापन


निर्वाचन अधिकारी ने चुनाव से संबंधित संपूर्ण प्रशिक्षण प्राप्त करने और बैलट बॉक्स की प्रक्रिया की हैंड्स-ऑन ट्रेनिंग को गंभीरता से लेने पर बल दिया। उन्होंने सभी मतदान दलों को एक इकाई के रूप में कार्य करने के निर्देश दिए, ताकि किसी भी प्रकार की त्रुटि की संभावना को न्यूनतम किया जा सके।
इस दौरान पंचायत निरीक्षक जोगेंदर शर्मा ने चुनाव प्रक्रिया का चरणबद्ध प्रशिक्षण दिया। उन्होंने मतदान केंद्र की स्थापना, सहायक निर्वाचन अधिकारी, पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारियों की जिम्मेदारियों को विस्तार से समझाया। प्रवक्ता कुन्दन शर्मा तथा पंचायत उप निरीक्षक चुनी लाल ने मतपेटी संचालन की व्यावहारिक (हैंड्स-ऑन) ट्रेनिंग प्रदान की।

अचिंत्य कैंपिंग जिभी (विज्ञापन)


पूर्वाभ्यास के दौरान सभी चुनाव कर्मियों को फॉर्म 28-क (पोस्टल बैलट पेपर आवेदन) वितरित किए गए और उन्हें 13 मई तक जमा करवाने के निर्देश दिए गए। कार्यक्रम में सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं तहसीलदार रत्नेश्वर शर्मा, सेक्टर अधिकारी, सहायक निर्वाचन अधिकारी, पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।


पूर्वाभ्यास के उपरांत सहायक निर्वाचन अधिकारियों की एक विशेष बैठक भी आयोजित की गई, जिसमें उनके दायित्वों से संबंधित महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए गए और उनकी शंकाओं का समाधान किया गया। इस अवसर पर सभी 36 सहायक निर्वाचन अधिकारियों (पंचायत) तथा पंचायत समिति व जिला परिषद के दो सहायक निर्वाचन अधिकारियों को आवश्यक निर्वाचन सामग्री भी वितरित की गई।

विज्ञापन


राज्य चुनाव आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार 7 मई से नामांकन प्रक्रिया निर्धारित स्थलों पर शुरू होगी। चुनाव कर्मियों का द्वितीय पूर्वाभ्यास 13 मई तथा तृतीय एवं अंतिम पूर्वाभ्यास 23 मई को मेला मैदान आनी में आयोजित किया जाएगा। 24 मई को मतदान दल अपने-अपने मतदान केंद्रों के लिए रवाना होंगे, जबकि मतदान तीन चरणों में 26 मई, 28 मई और 30 मई को संपन्न कराया जाएगा।

Leave a Reply

You cannot copy content of this page