फ्रंट पेज न्यूज़,बंजार।
हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनावों के चलते ग्रामीण क्षेत्रों में राजनीतिक गतिविधियां लगातार तेज होती जा रही हैं। शुक्रवार को उपमंडल अधिकारी (नागरिक) कार्यालय बंजार में जिला परिषद सदस्य पद के लिए नामांकन प्रक्रिया के दौरान विभिन्न दलों एवं क्षेत्रों से उम्मीदवारों ने अपने समर्थकों के साथ पहुंचकर नामांकन पत्र दाखिल किए।

(कांता राणा7/5/2026 नामांकन)
जिला परिषद की 10-बलागाड़ सीट के लिए भाजपा समर्थित उम्मीदवार कुसुम लता तथा कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार भावना चौहान ने अपने-अपने समर्थकों के साथ नामांकन प्रस्तुत किया। इस दौरान दोनों प्रत्याशियों के समर्थकों में भारी उत्साह देखने को मिला और कार्यालय परिसर चुनावी नारों से गूंज उठा।

(कुसुम लता दीपक नामांकन 08/05/2026)
भाजपा समर्थित उम्मीदवार कुसुम लता, निवासी गांव कुमार तहसील बंजार, ने जिला परिषद सदस्य पद के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। वहीं कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार भावना चौहान, निवासी गांव बेणी तहसील बंजार, ने भी 10-बलागाड़ जिला परिषद सीट के लिए नामांकन प्रस्तुत किया।


(भावना चौहान नामांकन 08/05/2026)
इसके अतिरिक्त 5-धाऊगी सदस्य जिला परिषद सीट के लिए प्रेम सिंह ने भी अपना नामांकन दाखिल किया। प्रेम सिंह गांव व डाकघर घियागीबीड तहसील बंजार जिला कुल्लू के निवासी हैं। नामांकन के दौरान उनके समर्थकों की भी अच्छी उपस्थिति रही तथा समर्थकों ने चुनाव में जीत का विश्वास जताया।
नामांकन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के लिए प्रशासन द्वारा आवश्यक सुरक्षा एवं व्यवस्था के व्यापक प्रबंध किए गए थे। प्रत्याशियों के समर्थकों ने अपने-अपने उम्मीदवारों के पक्ष में जोरदार समर्थन जताते हुए चुनाव प्रचार को और तेज करने की बात कही।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस बार जिला परिषद चुनावों में मुकाबला काफी दिलचस्प रहने वाला है। पंचायत चुनावों के चलते ग्रामीण क्षेत्रों में चुनावी माहौल पूरी तरह गर्मा गया है और आने वाले दिनों में प्रचार अभियान और अधिक तेज होने की संभावना है। अभी 11 मई में को और नामांकन हो सकते हैं और उसके बाद 15 मई शाम को पता चलेगा की अंतिम कंटेस्टिंग कैंडिडेट कितने रहते हैं












