मौसमक्रिकेटईरान इस्राइल युद्धमेले और त्यौहारस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेश-विदेशराशिफलआध्यात्मिक

जिला परिषद चुनाव 2026: कांग्रेस ने जारी की समर्थित प्रत्याशियों की दूसरी सूची।


 


फ्रंट पेज न्यूज़,कुल्लू।

जिला परिषद चुनाव 2026 को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी कुल्लू ने कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी है। यह सूची ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मनाली के अनुमोदन के बाद सार्वजनिक की गई। सूची जारी होने के साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं में चुनावी उत्साह तेज हो गया है।

                     विज्ञापन
जारी सूची के अनुसार वशिष्ठ वार्ड-1 से जोगिंद्र ठाकुर, डूगिलग वार्ड-13 से तारा चंद कौशिक तथा कटराई वार्ड-14 से रितु नेगी को कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी घोषित किया गया है। पार्टी ने इन प्रत्याशियों को आगामी जिला परिषद चुनाव में मजबूती से मैदान में उतारने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन


कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों की सूची में
वशिष्ठ वार्ड-1 से जोगिंद्र ठाकुर, निवासी गांव व डाकघर प्रीणी, तहसील मनाली, जिला कुल्लू
डूगिलग वार्ड-13 से तारा चंद कौशिक, निवासी गांव व डाकघर बबेली, तहसील व जिला कुल्लू
कटराई वार्ड-14 से रितु नेगी, निवासी गांव व डाकघर बड़ाग्रां, तहसील मनाली, जिला कुल्लू
जिला कांग्रेस कमेटी कुल्लू के अध्यक्ष ने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों से अपील की है कि वे पार्टी समर्थित प्रत्याशियों को भारी मतों से विजयी बनाने के लिए एकजुट होकर चुनाव प्रचार में जुटें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी विकास, पारदर्शिता और जनहित के मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएगी तथा जिला परिषद में मजबूत प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करेगी।

Leave a Reply

You cannot copy content of this page