देवी-देवताओं की विदाई के साथ चार दिवसीय आयोजन का समापन, लोकनृत्य प्रतियोगिता में महिला मंडल शाई प्रथम।
फ्रंट पेज न्यूज़, (शिवराज शर्मा) आनी।

मुख्यतिथि डी एस पी ने समानित किए कारदार
आनी 11 मई देवभूमि आनी मे पिछले 137 वर्षो से जिला स्तरीय मेला धूमधाम से मनाया जाता है। चार् दिवसीय मेले के समापन पर लोकनृत्य प्रतियोगिता मे विजेता महूला मंडल शाई ने बेहतरीन प्रस्तुति दी। समापन समारोह के मुख्यतिथि डी एस पी राजीव मेहता का मेला कमेटी ने स्वागत एवं स्मृति चिन्ह देकर समानित किया।

मेला कमेटी के अध्यक्ष बीडीओ विवेक कुमार ने कहा की आनी मेला देवता शमशरी महादेव के सानिध्य मे मनाया गया जिसमे देवता पनेवी नाग,देहूरी नाग,देवता कुलक्षेत्र महादेव,देवता विंगुली नाग सेकड़ो लोगो साहित शामिल हुए 8 मई से 11 मई तक हर दिन देवी देवताओं की देव नाटिया,सहित स्कूली,कॉलेज,महिला मंडलो ने बेहतरीन सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

इसके आलावा तीन रात्रि सांस्कृतिक संध्या मे भी स्थानीय कलाकारो के अलावा प्रदेश स्तर के कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। सभी के सहयोग से मेले का सफल आयोजन पुरा किया गया। समापन समारोह के मुख्यतिथि डी एस पी राजीव मेहता ने कहा की आनी मेले का इतिहास 137 वर्ष पुराना है जो देवी देवताओ के सानिध्य मे मनाया जाता है। उन्होंने आउटर क्षेत्र की जनता को मेले की बधाई दी। डी एस पी ने कारदार देवता शमशरी महादेव के कारदार नीटू ठाकुर,कारदार मालसिंह,प्रेम शर्मा,ईश्वर दास,विहारी लाल को समानित किया


इस अवसर पर डी एस पी राजीव मेहता,एस एच ओ पंछी लाल,मेला कमेटी अध्यक्ष विवेक कुमार टिसु, कुंदन शर्मा,मन मोहन शर्मा,विशु भारती,विनोद कटोच,जोगिंद्र,प्रेम ठाकुर,रश्मी ठाकुर,ललित शर्मा आदि उपस्थित थे जिला स्तरीय लोकनृत्य प्रतियोगिता मे महिला मंडल शाई ने प्रथम स्थान हासिल किया जबकि महिला मंडल काथला ने दूसरा स्थान प्राप्त किया गया ।


















