फ्रंट पेज न्यूज़, (राज शर्मा)आनी, कुल्लू।
पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों के अंतर्गत विकास खंड आनी में नामांकन प्रक्रिया सोमवार को शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई। अंतिम दिन विभिन्न पंचायतों, पंचायत समिति तथा जिला परिषद वार्डों के लिए उम्मीदवारों ने उत्साह के साथ नामांकन पत्र दाखिल किए।

11 मई को पंचायत सदस्य पद के लिए कुल 211 नामांकन प्राप्त हुए, जबकि उपप्रधान पद के लिए 123 और प्रधान पद के लिए 135 नामांकन दाखिल किए गए। पंचायत समिति सदस्य पद हेतु 45 नामांकन प्राप्त हुए। वहीं जिला परिषद के बखनाओ वार्ड तथा लझेरी वार्ड के लिए कुल 6 नामांकन पत्र जमा किए गए।

पूरी नामांकन अवधि के दौरान विकास खंड आनी में पंचायत सदस्य पद के लिए कुल 452 नामांकन प्राप्त हुए। उपप्रधान पद के लिए 193 तथा प्रधान पद के लिए 229 नामांकन दाखिल किए गए। पंचायत समिति सदस्य पद के लिए कुल 71 नामांकन प्राप्त हुए। जिला परिषद के बखनाओ वार्ड के लिए कुल 5 तथा लझेरी वार्ड के लिए कुल 4 नामांकन पत्र जमा हुए।

निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम आनी लक्ष्मण कनेट ने बताया कि विकास खंड की सभी 36 पंचायतों सहित पंचायत समिति एवं जिला परिषद के लिए नामांकन प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न हुई। उन्होंने कहा कि नामांकन पत्रों की संवीक्षा 12 मई को सुबह 10 बजे से निर्धारित स्थानों पर की जाएगी।
उन्होंने जानकारी दी कि 14 एवं 15 मई को सुबह 11 बजे से शाम 3 बजे तक अभ्यर्थी प्रारूप-22 संबंधित सहायक निर्वाचन अधिकारी के पास जमा कर अपने नाम वापस ले सकेंगे। आवश्यकता पड़ने पर मतदान 26, 28 तथा 30 मई को संपन्न करवाया जाएगा।

निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित किसी भी शिकायत के लिए निर्वाचन कार्यालय के दूरभाष नंबर 01904-299014 पर संपर्क किया जा सकता है। वहीं मीडिया से संबंधित जानकारी के लिए मीडिया नोडल अधिकारी कुन्दन शर्मा के मोबाइल नंबर 9805942348 पर संपर्क किया जा सकता
















