फ्रंट पेज न्यूज़,बंजार, ।
पंचायत चुनाव 2025-26 के तहत मतपत्र लेखन कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न करवाने के लिए रिटर्निंग अधिकारी (पंचायत) एवं एसडीएम बंजार पंकज शर्मा ने विस्तृत कार्यालय आदेश जारी करते हुए विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की नियुक्तियां की हैं। आदेश हिमाचल प्रदेश पंचायती राज (निर्वाचन) नियम, 1994 के नियम 30 तथा जिला निर्वाचन अधिकारी कुल्लू के निर्देशों के तहत जारी किए गए हैं।


विज्ञापन
जारी आदेशों के अनुसार गाड़ागुशैणी पंचायत के लिए श्री दया नंद, शैरो पंचायत के लिए श्री होशियार चंद, देऊठी पंचायत के लिए श्री अमर सिंह, शांघड़ पंचायत के लिए श्री दिलीप कुमार, सुचेहण पंचायत के लिए श्री सुरेश भारद्वाज, बणोगी पंचायत के लिए श्री देव सिंह तथा दुलाहड़ पंचायत के लिए श्री कुलदीप ठाकुर को सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है।

इसी प्रकार धाऊगी पंचायत के लिए श्री सुमन कुमार, कनौन पंचायत के लिए श्री सोम दत्त, लारजी पंचायत के लिए श्री मुन्नी लाल, कोटला पंचायत के लिए श्री राजेश ठाकुर, चयकड़ा पंचायत के लिए श्री कश्मीर सिंह, गोपालपुर पंचायत के लिए श्री शैलेन्द्र कुमार तथा धाटीबीड पंचायत के लिए श्री नरेंद्र कुमार को जिम्मेदारी सौंपी गई है।


मंग्लौर पंचायत के लिए श्री जगजीवन राम, चनौन पंचायत के लिए डॉ. योग राज, देहुरी पंचायत के लिए श्री मोहन लाल, पलाहच पंचायत के लिए श्री मनोहर चंद, जमद पंचायत के लिए श्री राज करण, कलवारी पंचायत के लिए डॉ. सुरेंद्र सिंह तथा श्रीकोट पंचायत के लिए श्री राजेश कुमार को सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है।
इसके अलावा पेखड़ी पंचायत के लिए डॉ. सरवन कुमार, नोहांडा पंचायत के लिए श्री कर्म लाल शर्मा, तुंग पंचायत के लिए श्री धामेश्वर देव शुक्ल, मरीशार पंचायत के लिए श्री अमर नाथ, शिल्ही पंचायत के लिए डॉ. राजीव परमार, शरची पंचायत के लिए श्री हेमेंद्र सिंह तथा कुण्डीधार पंचायत के लिए श्री विकास राम को जिम्मेदारी दी गई है।

खाडागाड़ पंचायत के लिए डॉ. अनिल कुमार, सजवाड़ पंचायत के लिए श्री राम चंद, तालड़ी पंचायत के लिए श्री कृष्ण गोपाल, बाऊ पंचायत के लिए श्री रजनेन्द्र सिंह, टील पंचायत के लिए श्री परवीण कुमार, सराज पंचायत के लिए श्री दुर्गेश कुमार, मोहनी पंचायत के लिए श्री ओमकार सिंह, खाबल पंचायत के लिए डॉ. विकास कुमार, शिकावशार पंचायत के लिए श्री अतुल शर्मा, बलागाड़ पंचायत के लिए श्री नरेंद्र कुमार तथा कोठी चेहणी पंचायत के लिए डॉ. रमेश यादव को सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है।

कार्यालय आदेश में विभिन्न पंचायतों के लिए पंचायत सचिवों, शिक्षकों, ग्राम रोजगार सेवकों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, जेबीटी शिक्षकों, प्रवक्ताओं एवं अन्य विभागीय कर्मचारियों की भी ड्यूटी लगाई गई है। सभी नियुक्त कर्मचारियों को 17 मई 2026 को प्रातः 10 बजे विकास खंड कार्यालय बंजार में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं।
रिटर्निंग अधिकारी पंकज शर्मा ने संबंधित विभागाध्यक्षों से निर्देशों की अनुपालना सुनिश्चित करने को कहा है ताकि पंचायत चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराया जा सके।
















