मौसमक्रिकेटईरान इस्राइल युद्धमेले और त्यौहारस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेश-विदेशराशिफलआध्यात्मिक

ग्राम पंचायत मशियार के कई गांवों में तड़के आए तूफान से भारी नुकसान।


 

रिहायशी मकानों और गोशालाओं की छतें उड़ीं, ग्रामीणों में दहशत का माहौल


फ्रंट पेज न्यूज़,बंजार (कुल्लू)।

आज प्रातः काल 3:00 बजे के आसपास बंजार उपमंडल के कई भागों में तेज आंधी तूफान और बारिश हुई जिससे कई क्षेत्र में नुकसान की आशंका है। तूफान, आंधी और बिजली का कड़कना इतना भयावह था कि लोगों को दहशत का माहौल महसूस होने लगा ।
उपमंडल बंजार की ग्राम पंचायत मशियार के अंतर्गत आने वाले घलिंगा, घलियाड़, कमेड़ा और कांडी सहित आसपास के क्षेत्रों में सोमवार तड़के अचानक आए तेज तूफान और खराब मौसम ने भारी तबाही मचाई। सुबह अर्ली मॉर्निंग के समय चले तेज आंधी-तूफान के कारण क्षेत्र में 5 से 7 रिहायशी मकानों तथा लगभग 10 गोशालाओं की छतें उड़ गईं, जिससे ग्रामीणों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है।

जलोडी जोत

स्थानीय लोगों के अनुसार सुबह अचानक मौसम ने करवट ली और तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। देखते ही देखते तूफान इतना तेज हो गया कि कई मकानों और गोशालाओं की टीन की छतें हवा में उड़ गईं। कई स्थानों पर लकड़ी और टीन दूर-दूर तक बिखर गए। घटना के दौरान लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
ग्रामीणों ने बताया कि प्रभावित परिवारों का घरेलू सामान भी बारिश और तूफान की चपेट में आने से नुकसानग्रस्त हुआ है। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस प्राकृतिक आपदा में किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है, लेकिन पशुओं और संपत्ति को काफी नुकसान पहुंचा है।

विज्ञापन

घटना के दौरान लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।ग्रामीणों ने बताया कि प्रभावित परिवारों का घरेलू सामान भी बारिश और तूफान की चपेट में आने से नुकसानग्रस्त हुआ है। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस प्राकृतिक आपदा में किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है, लेकिन पशुओं और संपत्ति को काफी नुकसान पहुंचा है।

ग्रामीणों ने बताया कि प्रभावित परिवारों का घरेलू सामान भी बारिश और तूफान की चपेट में आने से नुकसानग्रस्त हुआ है। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस प्राकृतिक आपदा में किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है, लेकिन पशुओं और संपत्ति को काफी नुकसान पहुंचा है।

स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने प्रशासन से प्रभावित परिवारों को शीघ्र राहत प्रदान करने की मांग उठाई है। लोगों का कहना है कि पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार बदलते मौसम और तेज आंधियों की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ गई है।

विज्ञापन


ग्रामीणों के अनुसार सुबह के समय तूफान इतना भयावह था कि कई लोग घरों से बाहर निकलने तक से डर गए। कुछ स्थानों पर पेड़ों की टहनियां टूटने और बिजली व्यवस्था प्रभावित होने की भी सूचना मिली है।
प्रशासन द्वारा नुकसान का आकलन किए जाने की संभावना है। प्रभावित परिवारों ने सरकार और प्रशासन से उचित मुआवजे तथा राहत सहायता की मांग की है ताकि नुकसान की भरपाई की जा सके।

विज्ञापन

क्षेत्र के लोगों ने मौसम विभाग की ओर से समय रहते सटीक चेतावनी प्रणाली को और मजबूत करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से पहले लोग सतर्क हो सकें।

उपमंडलाधिकारी बंजार पंकज शर्मा ने बताया कि क्षेत्र में हाल ही में हुई मौसम की खराब परिस्थितियों और संभावित प्राकृतिक नुकसान को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। उन्होंने कहा कि बंजार क्षेत्र में कहीं भी किसी प्रकार के नुकसान की आशंका या सूचना मिलने पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए तहसीलदार बंजार को विस्तृत आकलन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा प्रभावित क्षेत्रों की लगातार निगरानी की जा रही है तथा जहां भी किसी प्रकार की क्षति सामने आएगी, वहां प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता प्रदान की जाएगी

यदि किसी क्षेत्र में सड़क अवरुद्ध होने अथवा अन्य कारणों से राशन एवं आवश्यक वस्तुओं की कमी उत्पन्न होती है, तो प्रशासन द्वारा तत्काल राहत सामग्री उपलब्ध करवाई जाएगी।
उपमंडलाधिकारी ने बताया कि सभी संबंधित विभागों से नुकसान की विस्तृत रिपोर्ट प्राप्त की जा रही है। पूरी रिपोर्ट आने के बाद यह स्पष्ट हो पाएगा कि किन-किन क्षेत्रों में कितना नुकसान हुआ है। उसी आधार पर प्रशासन द्वारा आवश्यक एवं उचित कदम उठाए जाएंगे, ताकि प्रभावित लोगों को शीघ्र राहत प्रदान की जा सके।

Leave a Reply

You cannot copy content of this page