मौसमक्रिकेटईरान इस्राइल युद्धमेले और त्यौहारस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेश-विदेशराशिफलआध्यात्मिक

मिहार स्कूल की छात्रा सुनाक्षी और छाया ठाकुर ने 10वीं परीक्षा में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन।


 

फ्रंट पेज न्यूज़, बंजार।


कुल्लू जिला के राजकीय उच्च विद्यालय मिहार की छात्रा सुनाक्षी ने हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की दसवीं कक्षा की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय, अभिभावकों और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। सुनाक्षी ने 700 में से 678 अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट सफलता हासिल की।

छाया ठाकुर

वहीं मिहार स्कूल की छात्रा छाया ठाकुर ने 677 अंक लेकर विद्यालय का, परिवार का और अपनी मेहनत का एक अच्छा प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार सुनाक्षी ने गणित और संस्कृत विषय में शत-प्रतिशत अंक अर्जित किए, जबकि अंग्रेजी और हिंदी में भी बेहतरीन प्रदर्शन किया। छात्रा की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है।
विद्यालय के शिक्षकों ने बताया कि सुनाक्षी शुरू से ही मेहनती और अनुशासित छात्रा रही है। उसकी सफलता का श्रेय नियमित अध्ययन, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग को जाता है।

विज्ञापन


क्षेत्र के लोगों और अभिभावकों ने भी छात्रा को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। सुनाक्षी की इस उपलब्धि से अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरणा मिलेगी।

Leave a Reply

You cannot copy content of this page