फ्रंट पेज न्यूज़ (छविंद्र शर्मा) आनी
जिला स्तरीय आनी मेले का तीसरे दिन महिला मंडल की प्रस्तुतियों के नाम रहा । देव आगमन एवं नृत्य के साथ दिन के मेले का का भव्य आगाज हुआ . दैनिक , melem में मुख्य अतिथि के रूप में मेला कमेटी अध्यक्ष एव्ं बीडीओ आनी विवेक टेसू उपस्थित रहे।

इस मौके पर महिला मंडल कंडा , काथला , शाई, बुछैर . वन तथा वीर हनुमंत बुछैर ने लोक संस्कृति का सुंदर नमूना प्रस्तुत करते हुए बेहतरीन लोकनृत्य प्रस्तुत किए । लोकनृत्य प्रतियोगिता में महिला मंडल शाई प्रथम तथा महिला मंडल काथला दूसरे स्थान पर था ।

विज्ञापन
जबकि महिला रस्साकस्सी प्रतियोगिता में पांच टीमों ने भाग लिया.जिसमें महिला मंडल जयपुर ज़ूहड प्रथम तथा महिला मंडल कांडा दूसरे स्थान पर थे । स्थानीय लोक कलाकारों में विवेक , उर्मिला , ललित , गुनगुन आदि ने भी अपनी प्रस्तुतियां से समां बांधा ।


दूसरे दिन के मेले में दिनभर लोगों की काफी संख्या रही । कार्यक्रम में मेला कमेटी अध्यक्ष एव्ं बीडीओ आनी विवेक टेसू , एसईबीपीओ विनोद कटोच , प्रधानाचार्य जवाहर ठाकुर , मनमोहन शर्मा , कुन्दन शर्मा , देवी सिंह , संजय ठाकुर ,पंचायत निरीक्षक जोगिंदर शर्मा , सचिव बिशु भारती ,प्रेम ठाकुर, ईश्वर कटोच सहित विभिन्न गणमान्य एवं मेला कमेटी सदस्य उपस्थित रहे ।















