मौसमक्रिकेटईरान इस्राइल युद्धमेले और त्यौहारस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेश-विदेशराशिफलआध्यात्मिक

आनी विकास खंड में तीन चरणों में पंचायत चुनाव, 26, 28 व 30 मई को मतदान।

एसडीएम लक्ष्मण कनेट बोले— निष्पक्ष चुनाव के लिए पुख्ता प्रबंध


फ्रंट पेज न्यूज़, (छविंदर शर्मा)आनी (कुल्लू):

आनी विकास खंड में आगामी पंचायत चुनाव को लेकर प्रशासन ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम आनी लक्ष्मण कनेट ने प्रेस को जानकारी देते हुए बताया कि विकास खंड की 38 पंचायतों के 208 वार्डों में मतदान कराया जाएगा। इसके तहत जिला परिषद के 2 वार्ड और पंचायत समिति के 15 वार्डों के लिए भी चुनाव संपन्न होंगे।


उन्होंने बताया कि नम्म्होंग और जावन पंचायत को छोड़कर शेष 36 पंचायतों में प्रधान, उपप्रधान और वार्ड सदस्यों के लिए मतदान तीन चरणों में आयोजित होगा। यह मतदान 26 मई, 28 मई और 30 मई को सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक होगा।


चुनावों की व्यवस्था और क्रम रहे गा-
कुल पंचायतें: 38
कुल वार्ड: 208
मतदान केंद्र: 208
जिला परिषद वार्ड: 2
पंचायत समिति वार्ड: 15
नामांकन और मतगणना की विशेष व्यवस्था
एसडीएम कनेट ने बताया कि ग्राम पंचायत लफाली और तांदी में पंचायत भवन उपलब्ध न होने के कारण नामांकन और मतगणना की व्यवस्था वैकल्पिक स्थलों पर की गई है। लफाली के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लढागी तथा तांदी के लिए स्थानीय विद्यालय में यह प्रक्रिया पूरी होगी। अन्य पंचायतों में मतगणना संबंधित पंचायत घरों में ही होगी।

विज्ञापन


जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों की मतगणना 31 मई सुबह 9 बजे से राजकीय डिग्री कॉलेज हरिपुर में करवाई जाएगी। सभी मतपेटियों को कड़ी सुरक्षा के बीच स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखा जाएगा।
चुनाव कार्यक्रम (शेड्यूल) के तहत
नामांकन दाखिल: 7, 8 और 11 मई
जांच (स्क्रूटिनी): 12 मई
नाम वापसी: 14 और 15 मई
अंतिम सूची व चुनाव चिन्ह: 15 मई
मतदान: 26, 28 और 30 मई
मतगणना (जिला परिषद/समिति): 31 मई

निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन ने मजबूत व्यवस्था की है।
1 सेक्टर मजिस्ट्रेट
7 सेक्टर अधिकारी
36 सहायक निर्वाचन अधिकारी नियुक्त
मतदान कर्मियों के लिए तीन चरणों में प्रशिक्षण (पूर्वाभ्यास)
परिवहन और ठहरने की समुचित व्यवस्था के वारे एसडीएम लक्ष्मण कनेट ने स्पष्ट किया कि आदर्श चुनाव आचार संहिता का सख्ती से पालन करवाया जाएगा। किसी भी प्रकार के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने क्षेत्र के सभी मतदाताओं से लोकतांत्रिक प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।

विज्ञापन

इस अवसर पर पीआई जोगेंद्र शर्मा और मीडिया कंट्रोल रूम के नोडल अधिकारी कुंदन शर्मा भी उपस्थित रहे।
यह चुनाव न केवल स्थानीय नेतृत्व के चयन का अवसर है, बल्कि ग्रामीण विकास की दिशा तय करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Leave a Reply

You cannot copy content of this page