मौसम क्रिकेट Sports बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल मेले और त्यौहार राशिफल आध्यात्मिक crime

---Advertisement---

आनी में मंदिर कमेटियों के पंजीकरण को लेकर 22 अप्रैल को अहम बैठक।

---Advertisement---


फ्रंट पेज न्यूज़ (छविंदर शर्मा) आनी।

जिला कुल्लू के उपमंडल आनी में मंदिर कमेटियों के संचालन और उनके विधिक पंजीकरण को लेकर प्रशासन ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। उपमंडल अधिकारी (ना.) आनी द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार, 22 अप्रैल 2026 को प्रातः 11 बजे उपमंडल अधिकारी कार्यालय में एक निर्णायक बैठक आयोजित की जाएगी।
इस बैठक में क्षेत्र की सभी मंदिर कमेटियों के कारदारों एवं प्रधानों को अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक का मुख्य उद्देश्य सोसायटी एक्ट 2006 के तहत मंदिर कमेटियों के पंजीकरण से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा करना है।


क्षेत्र में लंबे समय से कई मंदिर स्थानीय स्तर पर संचालित हो रहे हैं, लेकिन इनमें से अधिकांश कमेटियां अभी तक विधिक रूप से पंजीकृत नहीं हैं। इसके चलते मंदिरों की संपत्ति, चढ़ावे के उपयोग, वित्तीय पारदर्शिता तथा प्रबंधन व्यवस्था को लेकर समय-समय पर सवाल उठते रहे हैं।
प्रशासन ने इस स्थिति को गंभीरता से लेते हुए सभी संबंधित पक्षों को एक मंच पर लाने का निर्णय लिया है, ताकि समस्याओं पर खुलकर चर्चा हो सके और उनके स्थायी समाधान निकाले जा सकें।

विज्ञापन


बैठक का एक प्रमुख उद्देश्य मंदिर कमेटियों को पंजीकरण प्रक्रिया के प्रति जागरूक करना और उन्हें कानूनी रूप से सशक्त बनाना है। साथ ही प्रशासन मंदिर प्रबंधन में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करना चाहता है, जिससे मंदिरों की आय और संपत्ति का सही एवं प्रभावी उपयोग हो सके।
बैठक के दौरान कमेटियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए जाएंगे तथा उनकी शंकाओं का समाधान भी किया जाएगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

error: Content is protected !!