मौसमक्रिकेटईरान इस्राइल युद्धमेले और त्यौहारस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेश-विदेशराशिफलआध्यात्मिक

बंजार नगर पंचायत चुनाव: दूसरे दिन तक तीन उम्मीदवारों ने भरा नामांकन।

फ्रंट पेज न्यूज़, बंजार


बंजार: नगर पंचायत बंजार के आगामी पार्षद चुनावों के लिए नामांकन प्रक्रिया जारी है। गुरुवार को नामांकन के दूसरे दिन विभिन्न वार्डों से उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, वार्ड नंबर 2 से गुलशन कुमार तथा वार्ड नंबर   4 से प्रकाश विशिष्ट ने अपने नामांकन पत्र प्रस्तुत किए। सभी उम्मीदवारों ने उपमंडल अधिकारी (नागरिक) बंजार पंकज शर्मा के समक्ष विधिवत नामांकन दाखिल किया।


अब तक कुल तीन उम्मीदवारों द्वारा नामांकन प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है। शुक्रवार को अवकाश होने के कारण नामांकन प्रक्रिया स्थगित रहेगी, जबकि आगामी दिनों—विशेषकर 2 और 3 मई—को नामांकन भरने वालों की संख्या में बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही है।
प्रशासन द्वारा नामांकन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। चुनावी प्रक्रिया के साथ ही क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मियां भी तेज होने लगी हैं।

Leave a Reply

You cannot copy content of this page