फ्रंट पेज न्यूज़, कुल्लू।
मनाली, बंजार और आनी ब्लॉकों के अध्यक्षों सहित वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी, कार्यकर्ताओं से लिए गए सुझाव
जिला कांग्रेस कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक आज कांग्रेस कार्यालय कुल्लू में आयोजित की गई। बैठक में विशेष रूप से भुवनेश्वर गौड़ (विधायक, मनाली विधानसभा क्षेत्र) और सेस राम आजाद (जिला कांग्रेस अध्यक्ष) उपस्थित रहे। इसके अलावा मनाली, बंजार और आनी तीनों ब्लॉकों के अध्यक्षों ने भी बैठक में भाग लिया।

बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी नगर परिषद और पंचायत चुनावों को लेकर रणनीति तैयार करना रहा। इस दौरान पार्टी के संभावित उम्मीदवारों के चयन पर विस्तार से चर्चा की गई, ताकि योग्य और मजबूत प्रत्याशियों को मैदान में उतारा जा सके और चुनावों में कांग्रेस पार्टी बेहतर प्रदर्शन कर सके।

बैठक में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने सुझाव रखे और संगठन को मजबूत करने पर बल दिया। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर कार्य करने और जमीनी स्तर पर पार्टी की पकड़ मजबूत करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर फल उत्पादक संघ के अध्यक्ष प्रेम शर्मा सहित प्रेमलता ठाकुर, पूनम ठाकुर, भगवान सिंह बौद्ध, मोती राम, पालसरा, बुद्धि सिंह, ज्ञानचंद, संजीव धर, मनु शर्मा, संजय गुप्ता, सूरत राम, मुकेश महंत, केशव, विजय ठाकुर, पुष्पा कटोच और बंतो चौधरी समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बैठक का संचालन एवं मीडिया समन्वय संजय गुप्ता द्वारा किया गया।














