मौसमक्रिकेटईरान इस्राइल युद्धमेले और त्यौहारस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेश-विदेशराशिफलआध्यात्मिक

एनएच-305 के सुधारीकरण कार्य का निरीक्षण, ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त रखने पर जोर।


फ्रंट पेज न्यूज़,बंजार (कुल्लू)।

लंबे समय से जर्जर हालत में पड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग-305 (एनएच-305) के सुधारीकरण को लेकर चल रही मांगों के बाद अब कार्य तेज़ी से शुरू हो गया है। वर्षों से गड्ढों और टूटी सड़क के कारण आम लोगों, पर्यटकों, व्यापारियों तथा विशेष रूप से सेब, फल एवं सब्जी उत्पादकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। इस मार्ग की दयनीय स्थिति को लेकर सामाजिक कार्यकर्ताओं, पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों और विभिन्न व्यापारिक संगठनों द्वारा लगातार आवाज़ उठाई जा रही थी।


अब सड़क के टायरिंग और मरम्मत कार्य के शुरू होने से क्षेत्र के लोगों में राहत की उम्मीद जगी है। प्रशासन द्वारा यह भी सुनिश्चित किया जा रहा है कि कार्य के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू बनी रहे और आम जनता को कम से कम असुविधा हो।
इसी क्रम में उपमंडल अधिकारी (नागरिक) बंजार, पंकज शर्मा ने मौके पर पहुंचकर सड़क कार्य और ट्रैफिक प्रबंधन का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि कार्य व्यवस्थित ढंग से किया जाए, ताकि यातायात प्रभावित न हो और लोगों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।
इस दौरान एनएच-305 के सहायक अभियंता भी मौके पर उपस्थित रहे और कार्य की प्रगति का जायजा लिया। अधिकारियों ने बताया कि सड़क का कार्य चरणबद्ध तरीके से किया जा रहा है, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित न हो।

विज्ञापन


प्रशासन ने आम नागरिकों से भी सहयोग की अपील की है कि वे निर्माण कार्य के दौरान धैर्य बनाए रखें और ट्रैफिक नियमों का पालन करें, ताकि यह महत्वपूर्ण सड़क जल्द से जल्द बेहतर स्थिति में तैयार हो सके।
यह सड़क न केवल स्थानीय लोगों के लिए बल्कि पर्यटन और कृषि-आधारित अर्थव्यवस्था के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसके सुधारीकरण से क्षेत्र में आवागमन सुगम होगा और आर्थिक गतिविधियों को भी नई गति मिलेगी।

Leave a Reply

You cannot copy content of this page