मौसम क्रिकेट Sports बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल मेले और त्यौहार राशिफल आध्यात्मिक crime

---Advertisement---

निरमंड में दर्दनाक सड़क हादसा, 23 घायल, दो की हालत गंभीर।

---Advertisement---

फ्रंट पेज न्यूज़, निर्मण्ड।


कुल्लू जिले के निरमंड क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जिसमें 23 लोग घायल हो गए हैं। हादसे में दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को तत्काल उपचार के लिए रामपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दुर्घटना के बाद स्थानीय प्रशासन और राहत दल तुरंत मौके पर पहुंचे और घायलों को सुरक्षित निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। प्रशासन द्वारा राहत एवं बचाव कार्य तेजी से किया गया, जिससे समय पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सकी।


मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए उनके प्रति संवेदनाएं व्यक्त की हैं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि घायलों को बेहतर से बेहतर उपचार उपलब्ध कराया जाए।
प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि सभी प्रभावितों को आवश्यक सहायता प्रदान की जाएगी और घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

error: Content is protected !!