मौसमक्रिकेटईरान इस्राइल युद्धमेले और त्यौहारस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेश-विदेशराशिफलआध्यात्मिक

कुल्लू जिले में पंचायत चुनाव तीन चरणों में होंगे संपन्न, 26, 28 और 30 मई को मतदान



कुल्लू, बंजार और मनाली क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों में चरणबद्ध तरीके से होगा मतदान


फ्रंट पेज न्यूज़


कुल्लू जिला प्रशासन द्वारा पंचायत चुनावों की तिथियां घोषित कर दी गई हैं। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में मतदान तीन चरणों—26 मई, 28 मई और 30 मई—को संपन्न होगा। प्रशासन ने सभी पंचायतों में शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं।

कुल्लू उपमंडल में पहले चरण के तहत 26 मई को बंद्रोल, बनीगी, फटलाण, टिपन, खलाणी, चंसारी, बंदल, भल्याणी, भुंआई, शिरलीराजगिरी, बाराहर और चौपालसा सहित विभिन्न पंचायतों में मतदान होगा।
दूसरे चरण में 28 मई को जिंदौड़, नलहाच, मशाट, मानगढ़, तलोगी, सेऊगी, ग्राहण, ब्राटमण, शिलाग्राल, फुलंग, पाचनाला, जुगलय, भुमतीर और बलक-दो में वोटिंग होगी।
तीसरे चरण में 30 मई को कोठीमासी, बाशिंग, बस्तोरी, माशना, पुईद, चौकीडोभी, नेरली, पीज, जरडभुट्टी कॉलोनी और खंडीदहार में मतदान होगा।

विज्ञापन

बंजार उपमंडल में 26 मई को गाड़ापरली, शांघड़, सुचेहण, कोटला, गोपालपुर, तुंग, पलाच, श्रीकोट, मशियार, सजवाड़, खावल, तांदी, सराज और कोटीबेहणी पंचायतों में मतदान होगा।
28 मई को शेषर, बनोगी, दुराहड़, चकुरठा, थाटीबीड़, चनौन, जमद, पेखड़ी, शिल्ही, खाडागाड़, बलागाड़, बाहू, टील और विहार में वोटिंग होगी।
तीसरे चरण में 30 मई को देहरीधार, कनौन, धाउगी, लारजी, देहड़ा, मंगलोर, कलवारी, नोहरांडा, शरची, कंडीधार, शिकारीघाट और मोहनी पंचायतों में मतदान होगा।

विज्ञापन

मनाली उपमंडल में पहले चरण के तहत 26 मई को बरशेणी, मलाणा, छलाल, वरशा, जलुगां, छेहर, दनोगी, रैला-दो, देवग्राम, जेष्ठा, फलाण-एक, सचाणी, नरेशा, भुंन, च्युल, कलेहली, शनगरी और बरोणा में मतदान होगा।
दूसरे चरण में 28 मई को मनिकर्ण, पुलगा, जरी, कसोल, सिंगलर, बेग, रेला, पलाचन, पार्वती घाटी के अन्य क्षेत्रों में वोटिंग होगी।
तीसरे चरण 30 मई को शेष पंचायतों में मतदान कराया जाएगा।


जिला प्रशासन ने सभी मतदाताओं से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की है। साथ ही सुरक्षा, परिवहन और मतदान केंद्रों पर आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।

Leave a Reply

You cannot copy content of this page