मौसम क्रिकेट Sports बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल मेले और त्यौहार राशिफल आध्यात्मिक crime

---Advertisement---

लुहरी में ‘शहीदों का सम्मान-रक्तदान अभियान’ के तहत रक्तदान शिविर आयोजित।

---Advertisement---


फ्रंट पेज न्यूज़(छविंदर शर्मा) आनी (कुल्लू):

आनी उपमंडल के प्रवेश द्वार लुहरी बाजार में युवा कार्यक्रम आयोजन समिति, खंड निथर द्वारा ‘शहीदों का सम्मान-रक्तदान अभियान’ के अंतर्गत एक भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के युवाओं और आमजन ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए समाज सेवा का प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया।


कार्यक्रम में आनी के विधायक लोकेन्द्र कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने युवाओं की इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए अत्यंत उपयोगी और प्रेरणास्पद बताया।
आयोजन समिति के संयोजक कपिल गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि शिविर में आईजीएमसी शिमला ब्लड बैंक की विशेषज्ञ टीम ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। टीम द्वारा रक्तदान की पूरी प्रक्रिया को सुरक्षित, वैज्ञानिक और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया गया।


उन्होंने रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने में मदद मिलती है। साथ ही यह समाज में जागरूकता बढ़ाने का भी प्रभावी माध्यम है।

विज्ञापन


कपिल गुप्ता ने आगे कहा कि रक्तदान केवल सामाजिक जिम्मेदारी ही नहीं, बल्कि यह किसी जरूरतमंद के लिए जीवनदान भी बन सकता है। एक यूनिट रक्त कई जिंदगियां बचाने में सहायक होता है। नियमित रक्तदान से शरीर में नई रक्त कोशिकाओं का निर्माण होता है, जिससे स्वास्थ्य पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने भविष्य में भी इस प्रकार के जनहितकारी अभियानों को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

error: Content is protected !!