फ्रंट पेज न्यूज़ (छविंदर शर्मा) आनी।
आर्यावर्त पब्लिक स्कूल दलाश में बुधवार को पीटीए कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता विद्यालय के मुख्याध्यापक संजय कुमार तथा प्रबंधक रमेश कुमार ने संयुक्त रूप से की।


बैठक के दौरान पुरानी पीटीए कमेटी को भंग करते हुए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। सर्वसम्मति से गांव गौहान निवासी संजीव शर्मा को पीटीए कमेटी का नया प्रधान चुना गया।
नई कार्यकारिणी में श्रीमती दिव्या वर्मा और रितेश वर्मा को उपाध्यक्ष, देस राज को सचिव, प्रीतम सिंह को सहसचिव, विनोद कुमार को कोषाध्यक्ष तथा जय सिंह को मुख्य सलाहकार का दायित्व सौंपा गया।

बैठक में विद्यालय के विकास, विद्यार्थियों के शैक्षणिक स्तर को बेहतर बनाने तथा अभिभावकों और विद्यालय प्रबंधन के बीच समन्वय को मजबूत करने पर भी चर्चा की गई। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने विद्यालय हित में मिलकर कार्य करने और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रयासरत रहने का भरोसा दिलाया।
















