मौसमक्रिकेटईरान इस्राइल युद्धमेले और त्यौहारस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेश-विदेशराशिफलआध्यात्मिक

आर्यावर्त उच्च विद्यालय दलाश में हेड बॉय एवं हेड गर्ल चुनाव सम्पन्न, त्रिपाक्षी और अंशुल बने विजेता।


 


दलाश, 16 मई। आर्यावर्त उच्च विद्यालय दलाश में आज हेड बॉय एवं हेड गर्ल के चयन हेतु चुनाव प्रक्रिया सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। इस चुनाव में त्रिपाक्षी और अंशुल ने विजय प्राप्त कर विद्यालय का प्रतिनिधित्व करने का गौरव हासिल किया।


चुनाव प्रक्रिया को लेकर विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों के बीच विशेष उत्साह और उमंग देखने को मिली। विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अपनी सक्रिय सहभागिता दर्ज करवाई।


विद्यालय प्रशासन एवं अध्यापकों की देखरेख में पूरी चयन प्रक्रिया शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सुव्यवस्थित ढंग से आयोजित की गई। इस दौरान प्रतिभागियों ने अपने नेतृत्व कौशल, अनुशासन, आत्मविश्वास एवं व्यक्तित्व का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।


विद्यालय प्रबंधन के अनुसार हेड बॉय एवं हेड गर्ल का चयन विद्यार्थियों के नेतृत्व गुण, शैक्षणिक प्रदर्शन, अनुशासन तथा विद्यालय गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता को ध्यान में रखते हुए किया गया।

विज्ञापन


विद्यालय के मुख्याध्यापक एवं समस्त स्टाफ ने विजेता विद्यार्थियों सहित सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, जिम्मेदारी की भावना तथा लोकतांत्रिक मूल्यों को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Leave a Reply

You cannot copy content of this page