फ्रंट पेज न्यूज़, बंजार।
नगर पंचायत बंजार के चुनाव परिणाम शनिवार को आधिकारिक रूप से घोषित कर दिए गए। निर्वाचन अधिकारी द्वारा जारी फॉर्म-46 के अनुसार सभी वार्डों में मतदान और मतगणना प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई।


चुनाव परिणामों में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सात में से पांच वार्डों पर कब्जा जमाकर नगर पंचायत में अपना परचम लहरा दिया। इससे पहले नगर पंचायत बंजार में भाजपा का कब्जा था,

लेकिन वर्ष 2026 के नगर निकाय चुनावों में कांग्रेस ने बढ़त हासिल करते हुए सत्ता परिवर्तन का संकेत दे दिया है।
वार्ड नंबर-1 दडूधार से बीना ने 68 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की। उनकी प्रतिद्वंद्वी अनीता देवी को 49 मत मिले। इस वार्ड में कुल 118 वैध मत पड़े।

वार्ड नंबर-2 दुआला से सचिन 55 मत प्राप्त कर विजयी रहे। कुलदीप सिंह को 50 तथा गुलशन कुमार को 28 मत मिले। यहां कुल 133 वैध मत पड़े।
वार्ड नंबर-3 मैन बाजार से चंद्रा देवी ने 46 मत प्राप्त कर विजय हासिल की। पुष्पा देवी को 30 तथा सरला देवी को 5 मत मिले। इस वार्ड में कुल 81 वैध मत पड़े।

वार्ड नंबर-4 लोअर शेगलू से विवेक कुमार ने 43 मत लेकर जीत दर्ज की, जबकि प्रकाश चंद को 30 मत प्राप्त हुए। यहां कुल 75 वैध मत पड़े।


वार्ड नंबर-5 घेली गाड़ से रोशन लाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 76 मत प्राप्त किए, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी ठाकर सिंह को 25 मत मिले। इस वार्ड में कुल 102 वैध मत पड़े।

वहीं वार्ड नंबर-7 अपर बाजार से उर्मिला देवी ने 38 मत प्राप्त कर जीत हासिल की। उनकी प्रतिद्वंद्वी सपना देवी को 27 मत मिले। यहां कुल 65 वैध मत पड़े।
निर्वाचन अधिकारी ने सभी विजयी उम्मीदवारों को विधिवत निर्वाचित घोषित किया। परिणाम घोषित होते ही समर्थकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला तथा विजयी प्रत्याशियों को बधाइयां देने वालों का तांता लग गया।

नगर पंचायत चुनावों को शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न करवाने में प्रशासनिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों की भूमिका भी सराहनीय रही। अधिकारियों और कर्मचारियों ने पूरी सजगता और जिम्मेदारी के साथ अपनी ड्यूटी निभाई, जिसके चलते चुनाव प्रक्रिया बिना किसी बाधा के संपन्न हुई।














