मौसमक्रिकेटईरान इस्राइल युद्धमेले और त्यौहारस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेश-विदेशराशिफलआध्यात्मिक

बंजार घाटी की महिलाओं के लिए बड़ी सौगात: अब विशेषज्ञ स्त्री रोग सेवाएं अपने क्षेत्र में ही उपलब्ध


 

फ्रंट पेज न्यूज़ बंजार, कुल्लू
दूरदराज पहाड़ी क्षेत्रों की महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में बंजार वैली हॉस्पिटल ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। अब बंजार और आसपास के क्षेत्रों की महिलाओं को स्त्री रोग एवं प्रसूति संबंधी विशेषज्ञ सेवाओं के लिए बड़े शहरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। बंजार वैली हॉस्पिटल में अनुभवी स्त्री रोग विशेषज्ञ एवं लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. नीरज (MBBS, DGO) अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

विज्ञापन


हॉस्पिटल प्रबंधन के अनुसार महिलाओं के स्वास्थ्य को केंद्र में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं और विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाओं का विस्तार किया गया है।

अस्पताल में गर्भावस्था की नियमित जांच, सुरक्षित प्रसव, जटिल स्त्री रोगों का उपचार, लेप्रोस्कोपिक एवं मिनिमली इनवेसिव सर्जरी जैसी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं।
महिलाओं के स्वास्थ्य पर विशेष फोकस
बंजार वैली हॉस्पिटल महिलाओं की संपूर्ण स्वास्थ्य देखभाल को प्राथमिकता दे रहा है।

विज्ञापन

अस्पताल में PCOS, फाइब्रॉइड्स, ओवरी सिस्ट, हार्मोनल समस्याओं, बांझपन (Infertility) और मासिक धर्म संबंधी समस्याओं का आधुनिक तकनीकों से उपचार किया जा रहा है। साथ ही मेनोपॉज के दौरान महिलाओं को आवश्यक परामर्श और उपचार भी उपलब्ध करवाया जा रहा है।


आधुनिक सुविधाओं से लैस अस्पताल
अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि मरीजों को सुरक्षित और बेहतर वातावरण देने के लिए आधुनिक मेडिकल उपकरणों और प्रशिक्षित स्टाफ की व्यवस्था की गई है। अस्पताल में संवेदनशील एवं व्यक्तिगत देखभाल के साथ-साथ स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध करवाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।


ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को मिलेगा लाभ
पहाड़ी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी अक्सर महिलाओं के लिए बड़ी चुनौती बनती है। ऐसे में बंजार वैली हॉस्पिटल की यह पहल स्थानीय महिलाओं के लिए राहत भरी खबर मानी जा रही है। अब समय पर जांच और उपचार मिलने से गंभीर बीमारियों की पहचान शुरुआती चरण में ही संभव हो सकेगी।


अस्पताल प्रबंधन की अपील
अस्पताल प्रशासन ने महिलाओं से नियमित स्वास्थ्य जांच करवाने और किसी भी स्वास्थ्य समस्या को नजरअंदाज न करने की अपील की है। प्रबंधन का कहना है कि “स्वस्थ महिला ही स्वस्थ परिवार और समाज की आधारशिला होती है।”


बंजार वैली हॉस्पिटल नजदीक विश्राम गृह लोक निर्माण विभाग , बंजार, जिला कुल्लू में स्थित है। अस्पताल ने परामर्श एवं अपॉइंटमेंट के लिए हेल्पलाइन नंबर 8628919593 जारी किया है।

Leave a Reply

You cannot copy content of this page