मौसमक्रिकेटईरान इस्राइल युद्धमेले और त्यौहारस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेश-विदेशराशिफलआध्यात्मिक

निरमंड नगर पंचायत चुनाव सम्पन्न, सात वार्डों के परिणाम घोषित।


 

फ्रंट पेज न्यूज़ (छविंद्र शर्मा) निरमंड।


निरमंड में नगर पंचायत के दूसरे चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हो गए। सात वार्डों के लिए हुए मतदान के बाद देर शाम परिणाम घोषित किए गए। निर्वाचन अधिकारी जगदीप कंवर ने विजयी प्रत्याशियों की जानकारी देते हुए बताया कि सभी वार्डों में मतदान शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।


वार्ड-1 सरकोटी से नीलम ने शशिबाला को हराकर जीत दर्ज की। वार्ड-2 शगाउली से भूपेंद्र विजेता रहे, जहां उनका मुकाबला ज्वाला नंद और प्रीतम देव से था।
वार्ड-3 सनारला से कौशिक कौशल ने केवल राम को पराजित किया। वार्ड-4 भीउन्टा में सपना देवी ने कुमारी गुड्डी और संगीता शर्मा को हराकर जीत हासिल की।


वार्ड-5 डीम से सतेंद्र सिंह पटियाल विजयी रहे। उन्होंने भाजपा के पूर्व मंडलाध्यक्ष योगेश Kumar को शिकस्त दी।
वार्ड-6 विष्णु मोहल्ला से पुष्पा देवी ने जीत दर्ज की। यहां किरण, रीना और सुनीता के बीच कड़ा मुकाबला रहा।

वहीं वार्ड-7 पोखटू से जम्वाल सिंह विजेता बने। इस वार्ड में तेज सिंह, नरेश कुमार और शशिकांत भी मैदान में थे।
चुनाव परिणामों के बाद विजयी उम्मीदवारों और उनके समर्थकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। नगर पंचायत क्षेत्र में देर शाम तक समर्थकों द्वारा जीत का जश्न मनाया गया।

Leave a Reply

You cannot copy content of this page