मौसमक्रिकेटईरान इस्राइल युद्धमेले और त्यौहारस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेश-विदेशराशिफलआध्यात्मिक

नगर पंचायत बंजार में दोपहर 1 बजे तक 69 प्रतिशत मतदान।


 

फ्रंट पेज न्यूज़, बंजार।


नगर पंचायत बंजार के छह वार्डों में रविवार को शांतिपूर्ण ढंग से मतदान जारी रहा। दोपहर 1 बजे तक नगर पंचायत क्षेत्र में कुल 69 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। मतदान को लेकर मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिला तथा सभी मतदान केंद्रों पर लोगों की लंबी कतारें लगी रहीं।


प्राप्त जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर-1 दाडूधार में 63 प्रतिशत, वार्ड नंबर-2 दुल्ला में 76 प्रतिशत, वार्ड नंबर-3 मेन बाजार में 70 प्रतिशत, वार्ड नंबर-4 शेखलू में 68 प्रतिशत, वार्ड नंबर-5 सैंज रोड में 72 प्रतिशत तथा वार्ड नंबर-6 अपर बंजार में 67 प्रतिशत मतदान दोपहर 1 बजे तक दर्ज किया गया।


महिला मतदाताओं ने भी बढ़-चढ़कर मतदान प्रक्रिया में भाग लिया। कई वार्डों में महिला मतदान प्रतिशत पुरुषों के बराबर अथवा उससे अधिक दर्ज किया गया। प्रशासन द्वारा सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा तथा आवश्यक सुविधाओं के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।


रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम बंजार ने बताया कि मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से जारी है और मतदाताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। प्रशासन ने लोगों से निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की है।

Leave a Reply

You cannot copy content of this page