मौसमक्रिकेटईरान इस्राइल युद्धमेले और त्यौहारस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेश-विदेशराशिफलआध्यात्मिक

उपमंडल बंजार में नगर पंचायत चुनावों को लेकर प्रशासन ने सभी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं।


 

फ्रंट पेज न्यूज़, बंजार

नगर पंचायत बंजार के सभी सातों वार्डों में मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और व्यवस्थित ढंग से संपन्न करवाने के लिए व्यापक प्रबंध किए गए हैं। शनिवार को होने वाले मतदान को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क और तैयार नजर आ रहा है।


उपमंडल अधिकारी बंजार द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार नगर पंचायत बंजार के सभी सातों वार्डों में मतदान केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर दी गई हैं।

प्रत्येक मतदान केंद्र पर सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ मतदाताओं की सुविधा के लिए पेयजल, बैठने तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था भी की गई है।


प्रशासन की ओर से मतदान दलों को उनके संबंधित मतदान केंद्रों के लिए रवाना कर दिया गया है और सभी कर्मचारियों को चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी और सुचारु बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह सक्रिय रहेगा।


उपमंडल प्रशासन ने नगर पंचायत बंजार के मतदाताओं से अपील की है कि वे लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर भाग लें और शांतिपूर्ण वातावरण में अपने मताधिकार का प्रयोग करें। प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या कानून व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।


नगर पंचायत बंजार के सातों वार्डों में मतदान को लेकर लोगों में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है और प्रत्याशियों ने भी अपने-अपने स्तर पर चुनाव प्रचार अभियान को अंतिम रूप दे दिया है।

Leave a Reply

You cannot copy content of this page