मौसमक्रिकेटईरान इस्राइल युद्धमेले और त्यौहारस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेश-विदेशराशिफलआध्यात्मिक

नगर पंचायत बंजार में अध्यक्ष पद पर भाजपा का दावा मजबूत, कांग्रेस पर सुरेंद्र शौरी का तंज।


 

फ्रंट पेज न्यूज़, (राजीव बग्गा)बंजार।


बंजार, 17 मई। नगर पंचायत बंजार के चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद अध्यक्ष पद को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। इसी बीच स्थानीय विधायक Surender Shourie ने दावा किया है कि नगर पंचायत बंजार के अध्यक्ष पद पर भाजपा का कब्जा बरकरार रहेगा।


विधायक सुरेंद्र शौरी ने कहा कि नगर पंचायत के सात वार्डों में से पांच वार्डों में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों की जीत हुई है, जबकि वार्ड नंबर-6 से धनवंती देवी सर्वसम्मति से निर्वाचित हुई हैं। उन्होंने कहा कि अध्यक्ष पद महिला आरक्षित वर्ग के लिए आरक्षित है और इस वर्ग से धनवंती देवी ही एकमात्र निर्वाचित सदस्य हैं। ऐसे में अध्यक्ष पद के लिए उनका दावा स्वाभाविक रूप से मजबूत बनता है।


सुरेंद्र शौरी ने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस “बिना दूल्हे की बारात” की तरह दिखाई दे रही है। उन्होंने कहा कि यदि कांग्रेस वास्तव में महिला और अनुसूचित जाति वर्ग की हितैषी है तो उसे बिना किसी भेदभाव के भाजपा समर्थित धनवंती देवी का समर्थन करना चाहिए।


उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस अक्सर चुनावों में ईवीएम पर सवाल उठाती रही है, लेकिन जब परिणाम उनके पक्ष में आते हैं तो वही व्यवस्था उन्हें सही लगने लगती है।

शौरी ने कहा कि कांग्रेस नेताओं को अपने भीतर के इस विरोधाभास पर आत्ममंथन करना चाहिए।
नगर पंचायत बंजार में अध्यक्ष पद को लेकर अब आगामी दिनों में राजनीतिक समीकरण और अधिक स्पष्ट होने की संभावना है।

Leave a Reply

You cannot copy content of this page