फ्रंट पेज न्यूज़, बंजार।
बंजार नगर पंचायत के आम चुनाव के तहत शनिवार को मतदान शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ। दोपहर 3 बजे तक नगर पंचायत के सभी वार्डों में कुल 78.95 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।


महिला मतदाताओं ने भी उत्साहपूर्वक मतदान में भाग लिया तथा महिला मतदान प्रतिशत 77.93 प्रतिशत रहा।
चुनाव प्रक्रिया के दौरान सभी मतदान केंद्रों पर प्रशासन द्वारा आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थीं। मतदाताओं में सुबह से ही मतदान को लेकर उत्साह देखने को मिला और विभिन्न वार्डों में लोग कतारों में खड़े होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करते नजर आए।

प्राप्त आंकड़ों के अनुसार वार्ड नंबर 2 दुआला में सर्वाधिक 87.50 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जबकि वार्ड नंबर 5 घेघीगाड़ में सबसे कम 68.91 प्रतिशत मतदान हुआ।

वार्डवार मतदान प्रतिशत इस प्रकार रहा—
वार्ड 1 दरूढ़ार – 77.12 प्रतिशत
वार्ड 2 दुआला – 87.50 प्रतिशत
वार्ड 3 मेन बाजार – 79.41 प्रतिशत
वार्ड 4 लोअर शैग्लू – 86.21 प्रतिशत
वार्ड 5 घेघीगाड़ – 68.91 प्रतिशत
वार्ड 7 अपर बंजार – 76.47 प्रतिशत


नगर पंचायत बंजार में कुल 727 मतदाता पंजीकृत थे, जिनमें 369 पुरुष और 358 महिला मतदाता शामिल रहे। दोपहर 3 बजे तक कुल 574 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।














