मौसमक्रिकेटईरान इस्राइल युद्धमेले और त्यौहारस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेश-विदेशराशिफलआध्यात्मिक

माहूनाग ठोगी मेले को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में, क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल


 


15 मई को होगा ग्रामीण स्तरीय माहूनाग ठोगी मेला, देव परंपरा और सांस्कृतिक कार्यक्रम रहेंगे मुख्य आकर्षण


फ्रंट पेज न्यूज़ (राज शर्मा)आनी।

उपमंडल आनी की ग्राम पंचायत बखनाओ के अंतर्गत ठोगी गांव में आयोजित होने वाले पारंपरिक ग्रामीण स्तरीय माहूनाग ठोगी मेले को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। ज्येष्ठ माह की संक्रांति के अवसर पर 15 मई, शुक्रवार को आयोजित होने वाले इस मेले को लेकर पूरे क्षेत्र में भारी उत्साह का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों, युवक मंडल और महिला मंडलों द्वारा सामूहिक रूप से मेले की व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

विज्ञापन


यह मेला वर्षों से क्षेत्र की धार्मिक आस्था, लोक संस्कृति और सामाजिक एकता का प्रतीक माना जाता है। मेले में देव माहूनाग की पारंपरिक पूजा-अर्चना के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम, लोकगीत, नृत्य प्रस्तुतियां तथा ग्रामीण खेल प्रतियोगिताएं आकर्षण का केंद्र रहेंगी। विशेष रूप से महिला मंडलों और स्कूली बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए जाने वाले रंगारंग कार्यक्रमों को लेकर लोगों में खास उत्सुकता देखी जा रही है।

विज्ञापन


युवक मंडल ठोगी के प्रधान योगराज गोस्वामी ने बताया कि मेले के आयोजन स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया है तथा श्रद्धालुओं और आगंतुकों की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। उन्होंने कहा कि यह मेला केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि गांव की परंपराओं, आपसी भाईचारे और सांस्कृतिक विरासत को सहेजने का माध्यम भी है। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से परिवार सहित मेले में पहुंचकर आयोजन की शोभा बढ़ाने की अपील की।

विज्ञापन


उपप्रधान गोलू शर्मा ने कहा कि मेले में स्थानीय कलाकारों, महिला मंडलों और विद्यालयों के विद्यार्थियों द्वारा हिमाचली संस्कृति से ओतप्रोत प्रस्तुतियां दी जाएंगी, जिससे क्षेत्र की लोक परंपराओं की झलक देखने को मिलेगी। उन्होंने बताया कि मेले में आने वाले लोगों के लिए बैठने, पेयजल और अन्य मूलभूत सुविधाओं की भी व्यवस्था की जा रही है।


युवक मंडल के सचिव चमन शर्मा ने जानकारी दी कि मेले के सफल आयोजन के लिए युवक मंडल के सदस्य पिछले कई दिनों से लगातार तैयारियों में जुटे हुए हैं। उन्होंने कहा कि मेले को भव्य और यादगार बनाने के लिए ग्रामीणों का भरपूर सहयोग मिल रहा है।

विज्ञापन


मेले की तैयारियों में युवक मंडल के सहसचिव डॉ. दीपक शर्मा सहित सदस्य सुशील, अशोक, सुभाष, बिट्टू शर्मा, अंकुश, संदीप, सुनील, ओम प्रकाश, वीरेन, कुशाल, दीपक और भूपेंद्र सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं। सभी सदस्यों ने क्षेत्रवासियों से पारंपरिक मेले में बढ़-चढ़कर भाग लेने और स्थानीय संस्कृति को संरक्षित रखने का आह्वान किया है।

            अचिंकत्य कैंपिंग जिभी ( विज्ञापन)
ग्रामीणों का कहना है कि माहूनाग ठोगी मेला केवल मनोरंजन का आयोजन नहीं, बल्कि सामाजिक मेलजोल, सांस्कृतिक पहचान और पारंपरिक देव आस्था को मजबूत करने वाला महत्वपूर्ण उत्सव है। मेले को लेकर बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

Leave a Reply

You cannot copy content of this page