मौसमक्रिकेटईरान इस्राइल युद्धमेले और त्यौहारस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेश-विदेशराशिफलआध्यात्मिक

ट्रिनिटी पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल बंजार का मैट्रिक परीक्षा परिणाम शानदार।


 


आस्था ठाकुर प्रथम, महक चौहान द्वितीय तथा परनीत कौर तृतीय स्थान पर रहीं


फ्रंट पेज न्यूज़, (राजीव बग्गा)बंजार।


हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित मैट्रिक परीक्षा परिणाम में ट्रिनिटी पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल बंजार के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। परीक्षा परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर में छात्रों, अभिभावकों एवं शिक्षकों के बीच खुशी का माहौल देखने को मिला। सोमवार को भी विद्यार्थियों को लगातार बधाइयां देने का सिलसिला जारी रहा।

     आस्था ठाकुर 97.28%


विद्यालय की प्रधानाचार्या किरण डेंग ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष विद्यालय का परीक्षा परिणाम अत्यंत शानदार रहा। विद्यालय की मेधावी छात्रा आस्था ठाकुर ने 97.28 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं महक चौहान ने 93.57 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय तथा परनीत कौर ने 93.28 प्रतिशत अंक लेकर तृतीय स्थान प्राप्त किया।

महक चौहान 93.57% सेकेंड


इसके अतिरिक्त विद्यालय के कई अन्य विद्यार्थियों ने भी 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। पुनीत परमार ने 91.85 प्रतिशत, अंकिता ठाकुर ने 91.57 प्रतिशत, संभव कायथ ने 91.42 प्रतिशत, कार्तिक चौहान ने 90.57 प्रतिशत तथा शिवांगी ने 90.42 प्रतिशत अंक अर्जित किए।

          परनीत कौर 93.20%


प्रधानाचार्या किरण डेंग ने इस शानदार उपलब्धि के लिए सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं विद्यालय के शिक्षकों को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें निरंतर मेहनत और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। फ्रंट पेज न्यूज़ आप सभी को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं देता है।

Leave a Reply

You cannot copy content of this page