फ्रंट पेज न्यूज़,कुल्लू,
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, जिला कुल्लू हिमाचल प्रांत द्वारा संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में एक प्रमुख जन संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम वीरवार, 14 मई 2026 को प्रातः 11 बजे देव सदन, ढालपुर कुल्लू में आयोजित होगा।

संगोष्ठी का मुख्य विषय “राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ विचार यात्रा के 100 वर्ष” रखा गया है, जिसमें संघ की विचारधारा, समाज सेवा तथा राष्ट्र निर्माण में योगदान पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। कार्यक्रम में क्षेत्रीय स्तर के वक्ता एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े गणमान्य लोग भाग लेंगे।कार्यक्रम में क्षेत्रीय प्रचारक जतीन मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहेंगे।

वहीं जिला संघचालक नरेंद्र ठाकुर ने सभी प्रबुद्ध नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं युवाओं से कार्यक्रम में भाग लेने का आग्रह किया है।
आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम के पश्चात भोजन की व्यवस्था भी रहेगी। कार्यक्रम में भाग लेने के इच्छुक लोगों के लिए संपर्क सूत्र 97365-00333 तथा 98160-75105 जारी किए गए हैं।
















