मौसमक्रिकेटईरान इस्राइल युद्धमेले और त्यौहारस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेश-विदेशराशिफलआध्यात्मिक

पंचायत समिति सदस्य यशवंत सिंह भाजपा में शामिल, विधायक सुरेंद्र शौरी ने किया स्वागत।



फ्रंट पेज न्यूज़,बंजार।

पंचायत समिति बंजार के नवनिर्वाचित सदस्य यशवंत सिंह ने अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओं के साथ भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली।

विधायक सुरेंद्र शौरी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम के दौरान यशवंत सिंह ने औपचारिक रूप से भाजपा का दामन थामा। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

विज्ञापन


गोपालपुर वार्ड नंबर-5 से पंचायत समिति सदस्य निर्वाचित हुए यशवंत सिंह ने भाजपा में शामिल होने के बाद कहा कि वह पार्टी के एक कर्मठ और समर्पित सिपाही के रूप में कार्य करेंगे तथा संगठन को मजबूत बनाने के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे। उन्होंने पंचायत समिति चुनाव में उन्हें समर्थन और आशीर्वाद देने के लिए क्षेत्र की जनता का आभार व्यक्त किया।


यशवंत सिंह ने कहा कि जनता ने उन पर जो विश्वास व्यक्त किया है, उस पर खरा उतरने का वह हर संभव प्रयास करेंगे। उन्होंने क्षेत्र के विकास, जनहित के कार्यों और लोगों की समस्याओं के समाधान को अपनी प्राथमिकता बताते हुए कहा कि जनता की आकांक्षाओं और अपेक्षाओं के अनुरूप कार्य करने के लिए वह पूरी तरह वचनबद्ध हैं।

विज्ञापन


इस अवसर पर विधायक सुरेंद्र शौरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का जनाधार लगातार बढ़ रहा है और प्रदेशभर में पार्टी के प्रति लोगों का विश्वास मजबूत हुआ है। उन्होंने कहा कि हाल ही में संपन्न हुए पंचायत चुनावों में भाजपा समर्थित प्रत्याशियों को व्यापक जनसमर्थन प्राप्त हुआ है।

विज्ञापन


विधायक शौरी ने कहा कि पंचायत समिति बंजार में भाजपा ने प्रचंड बहुमत हासिल किया है, जबकि जिला कुल्लू में जिला परिषद के चुनावों में भी भाजपा समर्थित उम्मीदवारों को जनता का भरपूर समर्थन मिला है। उन्होंने कहा कि चुनाव परिणाम स्पष्ट संकेत देते हैं कि प्रदेश सरकार की नीतियों के प्रति लोगों में असंतोष है और जनता ने भाजपा की विचारधारा तथा विकासात्मक दृष्टिकोण पर विश्वास जताया है।

अचिंत्य कैंपिंग


उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन में लगातार नए लोगों का जुड़ना इस बात का प्रमाण है कि पार्टी की नीतियां और कार्यशैली आम जनता को प्रभावित कर रही हैं। उन्होंने यशवंत सिंह के भाजपा परिवार में शामिल होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि उनके अनुभव और जनसंपर्क का लाभ संगठन तथा क्षेत्र के विकास कार्यों को मिलेगा।
कार्यक्रम में भाजपा के विभिन्न पदाधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि, कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। यशवंत सिंह के भाजपा में शामिल होने को बंजार क्षेत्र की राजनीति में एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम माना जा रहा है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

You cannot copy content of this page