मौसमक्रिकेटईरान इस्राइल युद्धमेले और त्यौहारस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेश-विदेशराशिफलआध्यात्मिक

विश्व ब्राह्मण दिवस पर परशुराम युवक मंडल ने किया समाज सेवा का आह्वान।


फ्रंट पेज न्यूज़ (छविंदर शर्मा)आनी/कराणा।

ग्राम पंचायत कराणा-1 स्थित श्री शमशरी महादेव मंदिर परिसर में सोमवार को परशुराम युवक मंडल बटाला द्वारा विश्व ब्राह्मण दिवस एवं चाणक्य जयंती श्रद्धा, उत्साह और धार्मिक वातावरण के बीच मनाई गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के लोगों तथा ग्रामीणों ने भाग लिया।


कार्यक्रम का शुभारंभ भजन-कीर्तन एवं भगवान शिव तथा भगवान परशुराम की पूजा-अर्चना के साथ हुआ। इसके पश्चात उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। पूरे आयोजन के दौरान धार्मिक और सामाजिक एकता का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर उपस्थित ब्राह्मण समाज के सदस्यों ने समाज हित और जनकल्याण के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण तथा युवा पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जोड़ने की आवश्यकता है। इसके लिए सभी वर्गों को मिलकर कार्य करना होगा।

विज्ञापन

परशुराम युवक मंडल के पदाधिकारियों ने कहा कि समाज की चुनौतियों का सामना केवल संगठन और एकजुटता के बल पर ही किया जा सकता है। उन्होंने युवाओं से सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। मंडल ने यह भी कहा कि एकजुट होकर किए गए प्रयास समाज में सकारात्मक परिवर्तन और नवचेतना का आधार बनते हैं तथा इससे सामाजिक व्यवस्था को मजबूत करने में मदद मिलती है।

विज्ञापन


कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने समाज की भलाई, आपसी भाईचारे और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प दोहराया।
इस अवसर पर परशुराम युवक मंडल के महासचिव शशि शर्मा, वरिष्ठ सलाहकार प्रदीप शर्मा, सलाहकार वेद शर्मा, मुख्य सदस्य दीप राम शर्मा, प्रेस सचिव निशांत शर्मा, कुशल शर्मा, अभिनव शर्मा, हेमंत शर्मा, कुश शर्मा, प्रभात शर्मा, रजत शर्मा, कार्तिक शर्मा सहित मंडल के अनेक पदाधिकारी, सदस्य एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।


कार्यक्रम का समापन सामूहिक प्रार्थना और समाज की उन्नति एवं खुशहाली की कामना के साथ हुआ।
कैप्शन: कराणा-1 स्थित श्री शमशरी महादेव मंदिर में विश्व ब्राह्मण दिवस एवं चाणक्य जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित परशुराम युवक मंडल के पदाधिकारी एवं सदस्य।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

You cannot copy content of this page