मौसमक्रिकेटईरान इस्राइल युद्धमेले और त्यौहारस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेश-विदेशराशिफलआध्यात्मिक

बंजार ब्लॉक समिति की 15 में से 12 सीटों पर भाजपा समर्थित उम्मीदवार विजयी, जनता ने भाजपा की नीतियों और विकास कार्यों पर जताया विश्वास : सुरेंद्र शौरी

फ्रंट पेज न्यूज़ बंजार।

बंजार विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ब्लॉक समिति बंजार के 15 वार्डों के चुनाव परिणाम आज अंबेडकर भवन, बंजार में घोषित किए गए। चुनाव परिणामों में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 15 में से 12 सीटों पर विजय हासिल की। इस उल्लेखनीय सफलता पर बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी ने सभी विजयी उम्मीदवारों तथा क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

चुनाव परिणामों की घोषणा के दौरान अंबेडकर भवन में सुबह से ही बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, समर्थक और आमजन उपस्थित रहे। ब्लॉक समिति में बहुमत को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला माना जा रहा था, लेकिन अंतिम परिणामों में भाजपा समर्थित प्रत्याशियों ने स्पष्ट बढ़त दर्ज करते हुए समिति में अपना मजबूत वर्चस्व स्थापित कर लिया।

इस अवसर पर विधायक सुरेंद्र शौरी ने कहा कि यह जीत बंजार की जनता द्वारा भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों, विकासात्मक कार्यों और संगठन की मजबूत कार्यशैली पर व्यक्त किए गए विश्वास का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता ने एक बार फिर भाजपा के पक्ष में अपना समर्थन देकर यह स्पष्ट कर दिया है कि वह विकास, पारदर्शिता और जनसेवा की राजनीति को प्राथमिकता देती है।

कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए विधायक शौरी ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार के प्रति जनता का विश्वास लगातार कम होता जा रहा है और हालिया चुनाव परिणाम इसके स्पष्ट संकेत हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन जमीनी स्तर पर पूरी तरह सक्रिय, संगठित और मजबूत है, जबकि कांग्रेस नेतृत्व और संगठन दोनों स्तरों पर कमजोर साबित हो रहे हैं।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भाजपा समर्थित सभी निर्वाचित प्रतिनिधि जनता की उम्मीदों पर खरा उतरते हुए पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करेंगे तथा क्षेत्र के विकास को नई दिशा और गति प्रदान करेंगे।

विधायक शौरी ने सभी विजयी उम्मीदवारों को पुनः शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि वे जनता की सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए बंजार क्षेत्र के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पंचायत समिति बंजार के 15 वार्डों के परिणाम घोषित, अध्यक्ष पद को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज।

बंजार में 40 पंचायतों का फैसला पूरा, अब पंचायत समिति और जिला परिषद परिणामों का इंतजार।

हार-जीत के गणित में उलझा बंजार, तीसरे चरण की 12 पंचायतों के परिणामों के वाद गांव-गांव में मंथन।

तीसरे एवं अंतिम चरण के पंचायती राज चुनाव में कुल्लू जिला में 84.66 प्रतिशत मतदान, लोकतंत्र के महापर्व में ग्रामीणों ने दिखाई उत्साहपूर्ण भागीदारी

बंजार विकासखंड में 87.52 प्रतिशत मतदान, शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ तीसरे चरण का चुनाव।

पंचायत चुनाव मतगणना को लेकर अंतिम पूर्वाभ्यास आज, अधिकारियों को समय पर उपस्थिति के निर्देश।

Leave a Reply

You cannot copy content of this page