मौसमक्रिकेटईरान इस्राइल युद्धमेले और त्यौहारस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेश-विदेशराशिफलआध्यात्मिक

विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर नम्होंग स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।


फ्रंट पेज न्यूज़ (राज शर्मा)आनी।

विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के अवसर पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नम्होंग में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों द्वारा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों तथा आमजन को तम्बाकू सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था। 31 मई को रविवार होने के कारण विद्यालय में यह कार्यक्रम सोमवार, 1 जून को आयोजित किया गया।

Vigyapan


कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने भाषण, नारा लेखन, पोस्टर निर्माण तथा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों ने अपने रचनात्मक प्रस्तुतिकरणों के माध्यम से तम्बाकू सेवन से होने वाली गंभीर बीमारियों तथा इसके सामाजिक एवं आर्थिक दुष्प्रभावों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में प्रस्तुत पोस्टरों और नारों ने सभी का ध्यान आकर्षित किया तथा तम्बाकू मुक्त समाज का संदेश दिया।

Vigyapan


विद्यालय के प्रधानाचार्य रविंदर कुमार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि तम्बाकू का सेवन मानव स्वास्थ्य के लिए अत्यंत घातक है। इसके सेवन से कैंसर, हृदय रोग, फेफड़ों की बीमारियां तथा अनेक अन्य गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से तम्बाकू और अन्य नशीले पदार्थों से दूर रहने तथा अपने परिवार और समाज में भी इसके प्रति जागरूकता फैलाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने तम्बाकू निषेध की शपथ ली और नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का संकल्प व्यक्त किया। विद्यालय के शिक्षकों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले विद्यार्थियों का मूल्यांकन कर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान का चयन किया। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रधानाचार्य द्वारा सम्मानित एवं पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर विद्यालय परिवार ने सभी से तम्बाकू उत्पादों का त्याग कर स्वस्थ, सुरक्षित एवं खुशहाल जीवन अपनाने की अपील की। “तम्बाकू छोड़ो, जीवन से नाता जोड़ो” तथा “स्वस्थ युवा, सशक्त भारत” जैसे प्रेरणादायक नारों के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।
फोटो कैप्शन: विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नम्होंग में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में भाग लेते विद्यार्थी एवं शिक्षक।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

You cannot copy content of this page