मौसमक्रिकेटईरान इस्राइल युद्धमेले और त्यौहारस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेश-विदेशराशिफलआध्यात्मिक

धाऊगी जिला परिषद परिणाम पर विवाद, पुनर्गणना को लेकर हंगामा।


फ्रंट पेज न्यूज़,बंजार।

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव-2026 के अंतिम चरण में जिला परिषद धाऊगी वार्ड नं 5 के चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद उपमंडल बंजार स्थित मतगणना केंद्र में विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई। विजेता प्रत्याशी के नाम  और मतों की आधिकारिक पुष्टि के बाद दूसरे स्थान पर रहे उम्मीदवार की ओर से पुनर्गणना की मांग उठाए जाने पर माहौल तनावपूर्ण हो गया।

आज  जिलाधीश कुल्लू से मिलते हुए


निर्दलीय प्रत्याशी ओम प्रकाश ठाकुर और उनके समर्थकों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए मतगणना प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल खड़े किए। समर्थकों का आरोप है कि प्रारंभिक मतगणना में उनका प्रत्याशी बढ़त पर था, लेकिन बाद में हुईधाउगी जिला परिषद परिणाम पर विवाद, पुनर्गणना को लेकर हंगामा पुनर्गणना के पश्चात परिणाम बदल गया।

विरोध प्रदर्शन करते हुए


निर्दलीय प्रत्याशी ओम प्रकाश ठाकुर ने आरोप लगाया कि पूरी प्रक्रिया एक सुनियोजित साजिश के तहत संचालित की गई। उन्होंने दावा किया कि पुनर्गणना के दौरान एजेंटों और कर्मचारियों में बदलाव किए गए तथा कुछ मतों को कथित रूप से निरस्त दिखाकर परिणाम को प्रभावित किया गया। उनका कहना है कि यह सब कुछ राजनीतिक दबाव में किया गया और इसके पीछे कांग्रेस के एक नेता की भूमिका रही है।

जिलाधीश से मिलते हुए।


समर्थकों ने आरोप लगाया कि मतगणना के दौरान कई ऐसे घटनाक्रम हुए जिनसे चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता पर प्रश्नचिह्न लग गया। उन्होंने कहा कि उनके वैध मतों को अस्वीकार कर चुनाव परिणाम को प्रभावित करने का प्रयास किया गया।


निर्दलीय प्रत्याशी ओम प्रकाश ठाकुर ने कहा कि वे इस पूरे मामले की शिकायत जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त कुल्लू के समक्ष करेंगे तथा निष्पक्ष जांच की मांग उठाएंगे। उन्होंने कहा कि यदि आवश्यक हुआ तो मामला राज्य निर्वाचन आयोग तक भी ले जाया जाएगा।

बंजार विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुरेंद्र शौरी ने भी इस मामले को गंभीरता से लेने की आवाज उठाई है। जिलाधीश और राज्य चुनाव आयोग से इसकी निष्पक्ष जांच की मांग की है।
उधर, मतगणना केंद्र के बाहर कुछ समय के लिए गतिरोध की स्थिति बनी रही, हालांकि प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए शांति बनाए रखी। मामले को लेकर क्षेत्र में राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं और अब सभी की निगाहें प्रशासन की आगामी कार्रवाई पर टिकी हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

You cannot copy content of this page