मौसमक्रिकेटईरान इस्राइल युद्धमेले और त्यौहारस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेश-विदेशराशिफलआध्यात्मिक

ग्राम पंचायत टिक्कर कला से प्रधान पद के उम्मीदवार लेखराम ने चुनाव प्रचार अभियान को तेज ।


 

फ्रंट पेज न्यूज़, मंडी।

क्षेत्र में जनसंपर्क के दौरान उन्हें लोगों का व्यापक समर्थन और आशीर्वाद मिल रहा है। लेखराम ने अपने संदेश में कहा कि उनका उद्देश्य पंचायत क्षेत्र का समान विकास करना है और वे जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करेंगे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पंचायत में सड़क, पेयजल, स्वच्छता, शिक्षा और युवाओं के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। लेखराम ने पंचायतवासियों से अपील करते हुए कहा कि वे उन्हें अपना कीमती वोट और आशीर्वाद देकर सफल बनाएं ताकि क्षेत्र के विकास को नई दिशा दी जा सके।

विज्ञापन


चुनाव प्रचार के दौरान समर्थकों में भी काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। लेखराम का चुनाव चिन्ह “धनुष-बाण” है। उन्होंने कहा कि जनता का सहयोग और विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है तथा वे पंचायत के हर वर्ग को साथ लेकर विकास कार्यों को आगे बढ़ाएंगे।

Leave a Reply

You cannot copy content of this page