फ्रंट पेज न्यूज़,बंजार।
विकासखंड बंजार के अंतर्गत ग्राम पंचायत सजबाड़ के वार्ड नंबर-3 हिडब से युवा सामाजिक कार्यकर्ता देवेंद्र ठाकुर (गोलू) के निर्विरोध वार्ड पंच चुने जाने पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उनके समर्थकों, ग्रामीणों तथा युवाओं ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की है।
ग्रामीणों ने आशा व्यक्त की है कि देवेंद्र ठाकुर अपने वार्ड के चहुंमुखी विकास के लिए ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करेंगे तथा क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता देंगे। लोगों ने कहा कि युवाओं की पंचायत में भागीदारी से विकास कार्यों को नई दिशा मिलेगी।
इस अवसर पर शुभकामना संदेश में कहा गया कि भगवान विष्णु से प्रार्थना है कि देवेंद्र ठाकुर को जनसेवा के इस दायित्व को सफलतापूर्वक निभाने की शक्ति प्रदान करें और उनके नेतृत्व में वार्ड निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर हो।
ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि वे शिक्षा, सड़क, स्वच्छता, पेयजल तथा युवाओं से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देते हुए पंचायत के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।














