फ्रंट पेज न्यूज़, बंजार।
बंजार — जिला स्तरीय बंजार मेले की चौथी सांस्कृतिक संध्या रंगारंग प्रस्तुतियों और लोक-संगीत की मधुर धुनों के बीच बेहद शानदार रही।
श्रृंगी कला मंच पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्टार गायक एवं कलाकार हनी नेगी ने अपनी दमदार प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
उनके मंच पर आते ही पंडाल तालियों और उत्साह से गूंज उठा। हनी नेगी द्वारा प्रस्तुत लोकप्रिय गीत “तेरी बड़ियां जो तुड़का लगाए…” पर दर्शक देर रात तक झूमते और थिरकते नजर आए।

नगर पंचायत वार्ड नंबर 1 की विजेता बीना देवी की ओर से मतदाताओं का धन्यवाद और सभी को मेला बंजार की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई ।
कार्यक्रम के दौरान प्रसिद्ध लोक गायक योगी जोशी ने भी अपनी सुरीली आवाज से समां बांधा। उन्होंने “बड़ों ता प्यार साजू रथडू तेरा श्रृंगा ऋषिया…” गीत प्रस्तुत कर उपस्थित जनसमूह का भरपूर मनोरंजन किया।


उनकी प्रस्तुति को दर्शकों ने खूब सराहा और पूरे पंडाल में उत्साह का माहौल बना रहा।

नगर पंचायत बंजार वार्ड नंबर 3 की नव निर्वाचित पार्षद चंद्रा देवी की ओर से मतदाताओं का बहुत धन्यवाद और मेला बंजार की बधाई और शुभकामनाएं।
सांस्कृतिक संध्या में युवक-युवतियों, महिलाओं, बुजुर्गों तथा बच्चों की भारी भीड़ देखने को मिली। लोगों ने पारंपरिक और फिल्मी गीतों का जमकर आनंद लिया।

नगर पंचायत बंजार वार्ड नंबर 4 के नव निर्वाचित विवेक शर्मा ने दूसरी बार पार्षद बनने पर मतदाताओं का धन्यवाद और मेले बंजार की बधाई और शुभकामनाएं।
कार्यक्रम के दौरान दर्शकों का उत्साह लगातार बना रहा और कई लोग कलाकारों की प्रस्तुतियों पर नृत्य करते दिखाई दिए।

वार्ड नंबर 5 के नव निर्वाचित पार्षद रोशन चौधरी की ओर से मतदाताओं का धन्यवाद और मेला बंजार की बधाई और शुभकामनाएं।
इसके अलावा कलाकार कमलेश, कमलजीत, केवलीराम तथा अन्य स्थानीय कलाकारों ने भी अपनी शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया।
इसके अलावा कलाकार कमलेश, कमलजीत, केवलीराम तथा अन्य स्थानीय कलाकारों ने भी अपनी शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया।

नगर पंचायत नंबर वार्ड नंबर 6 धनवंती देवी नवनिर्वाचित पार्षद की और से मेला बंजार की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।
सभी कलाकारों ने अपनी मधुर आवाज और बेहतरीन मंच प्रदर्शन से कार्यक्रम को यादगार बना दिया।
चौथी सांस्कृतिक संध्या के मुख्य अतिथि तहसीलदार बंजार नीरज शर्मा रहे। उन्होंने कलाकारों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन स्थानीय कला, लोक संस्कृति और प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

उर्मिला नेगी (हेटट्रिक) विजेता वार्ड नंबर 7 की ओर से मतदाताओं का धन्यवाद और मेला बंजार की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।
पूरी सांस्कृतिक संध्या उत्साह, लोक-संगीत और मनोरंजन से भरपूर रही तथा देर रात तक श्रृंगी कला मंच पर दर्शकों की भारी मौजूदगी बनी रही।















