मौसमक्रिकेटईरान इस्राइल युद्धमेले और त्यौहारस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेश-विदेशराशिफलआध्यात्मिक

बीडीसी वार्ड-6 चनौन से हुकम राम निर्विरोध निर्वाचित, भाजपा समर्थकों में खुशी की लहर।


 


पंचायत समिति खंड बंजार के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में बीडीसी वार्ड-6 चनौन से हुकम राम के निर्विरोध निर्वाचित होने पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। हुकम राम को भाजपा समर्थित उम्मीदवार  है और उनके निर्विरोध चुने जाने को भाजपा की मजबूत शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है।

Maya clinic laboratory and diagnostic centre की ओर से बंजार मेले की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई।


वार्ड में सर्वसम्मति बनने के बाद हुकम राम के निर्विरोध चुने जाने पर स्थानीय लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त की। ग्रामीणों का कहना है कि आपसी सहमति और सौहार्द के साथ हुआ यह चुनाव क्षेत्र के लिए सकारात्मक संदेश है। पंचायत क्षेत्र में लोगों ने एक-दूसरे को बधाइयां देकर खुशी साझा की।

बंजार बैली अस्पताल की ओर से बंजार मेले की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं


स्थानीय विधायक Surender Shourie ने भी हुकम राम को फूलमाला पहनाकर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। विधायक ने इसे भाजपा समर्थकों के लिए शुभ संकेत बताते हुए कहा कि पंचायत चुनावों में जनता का समर्थन पार्टी की नीतियों और विकास कार्यों पर विश्वास को दर्शाता है।

श्री वस्त्रम की ओर से बंजार मेले की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं


पंचायत समिति बंजार में कुल 15 बीडीसी वार्ड हैं, जिनमें वार्ड-6 चनौन का परिणाम निर्विरोध घोषित हो चुका है। अब शेष 14 वार्डों के चुनाव परिणामों का इंतजार रहेगा। इसके साथ ही राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा भी तेज हो गई है कि पंचायत समिति का अध्यक्ष पद आखिर किसके खाते में जाएगा।

राधा मेडिकल स्टोर की ओर से बंजार मेले की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं


अब सभी की निगाहें आगामी 30 मई पर टिकी हैं, जब चुनाव परिणामों के बाद पंचायत समिति बंजार की नई तस्वीर साफ होगी।

Leave a Reply

You cannot copy content of this page