मौसमक्रिकेटईरान इस्राइल युद्धमेले और त्यौहारस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेश-विदेशराशिफलआध्यात्मिक

100 दिवसीय टीबी उन्मूलन अभियान के तहत आज निहारनी में विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।


 

इस अभियान के अंतर्गत 74 लोगों के निशुल्क एक्स-रे किए गए। यह शिविर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैंज एवं सिविल अस्पताल बंजार के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया।

डॉक्टर घनश्याम शर्मा ने बताया कि
स्वास्थ्य विभाग को हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में प्रदान की गई नई पोर्टेबल एक्स-रे मशीन के माध्यम से लोगों को घर-द्वार के समीप बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं।

इस नई पहल का मुख्य उद्देश्य दूरदराज क्षेत्रों में टीबी जैसी गंभीर बीमारी की समय रहते पहचान कर उपचार सुनिश्चित करना है।


स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बताया कि सरकार द्वारा चलाए जा रहे 100 दिवसीय टीबी अभियान के तहत विभिन्न क्षेत्रों में विशेष जांच शिविर लगाए जा रहे हैं, ताकि अधिक से अधिक लोगों की स्क्रीनिंग की जा सके।

इसी कड़ी में कल धाऊगी में भी निशुल्क एक्स-रे एवं स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया जाएगा, जहां लोगों से अधिक संख्या में पहुंचकर लाभ उठाने की अपील की गई है।

Leave a Reply

You cannot copy content of this page