मत पत्र तैयार करने का कार्य पूर्ण कर लिया गया है l मतदान केन्द्र पर मतदान के दिन प्रयोग की जाने वाली सामग्री भी पूरी तरह से तैयार है l

31 मई को जिला परिषद एवं पंचायत समिति की गणना से सम्बधित तैयारियों को भी अंतिम रूप दे दिया गया है l निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं एस० डी० एम० आनी द्वारा पूरी टीम के साथ राजकीय महाविद्यालय, हरिपुर स्थित स्ट्रांग रूम एवं मतगणना कक्ष का दौरा करके तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है।

एवं काउंटिंग कक्ष एवं स्ट्रांग रूम को तैयार करने का कार्य शूरू कर दिया गया है तथा सम्बंधित टीम को हर हाल में 28 मई को पूर्ण रूप से तैयार रखने के निर्देश दिए गए हैं l

25 मई को मतगणना कार्य के लिए लगाए गए कर्मियों की प्रथम रिहर्सल खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय में समिति हॉल में होगी l दूसरी रिहर्सल 29 मई को राजकीय महाविद्यालय में स्थित मतगणना कक्ष में होगी l मतदान कर्मियों की दो रिहर्सल हो चुकी है l

तीसरी रिहर्सल 23 मई को मेला मैदान आनी में होगी l 24 मई को सभी मतदान पार्टियों को अपने पहले चरण के मतदान के स्थल पर रवाना कर दिया जाएगा । कर्मियों के परिवहन के लिए कुल 14 बसों का प्रयोग किया जाएगा l 26 मई को 13 पंचायतों , 28 मई को 13 पंचायतों एवं 30 मई को 12 पंचायतों में वार्ड -वाइज बने मतदान केन्द्रों में मतदान होगा l

कुल 48040 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे l 2 जिला परिषद वार्डों के लिए कुल 7 प्रत्याशी तथा 15 पंचायत समिति वार्डों के लिए कुल 60 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं l 34 पंचायतों में प्रधान पद के लिए कुल 135 प्रत्याशियों के लिए मतदान होगा l खनाग एवं तांदी में प्रधान निर्विरोध चुने जा चुके हैं l


35 पंचायतों में उप प्रधान के पद के लिए कुल 106 प्रत्याशियों के लिए मतदान होगा l खनाग पंचायत में उप प्रधान पहले ही निर्विरोध चुना जा चुका है l पंचायतों के कुल 84 वार्डों के लिए 190 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं l

निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) ने जानकारी दी कि हिमाचल प्रदेश पंचायती राज अधिनियम 1994 की धारा 158(ख) के अनुसार प्रथम चरण के मतदान 26 मई, 2026 के लिए चुनाव प्रचार 24 मई सांय पांच बजे , द्वितीय चरण के मतदान 28 मई, 2026 के लिए 26 मई सांय पांच बजे तथा तीसरे व अंतिम चरण के मतदान 30 मई , 2026 के लिए 28 मई , 2026 सांय पांच बजे समाप्त हो जायेगा ।

खण्ड विकास कार्यालय आनी में स्थापित नियंत्रण कक्ष सुचारू रूप से कार्य कर रहा है l किसी सूचना एवं शिकायत के लिए नियंत्रण कक्ष के दूरभाष न० 01904-299014 पर संपर्क कर सकते हैं l















